विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fukrey 3 Worldwide Collection: 'गदर 2 और Jawan' के रास्ते पर 'फुकरे 3',वर्ल्डवाइड कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 10 Oct 2023 01:35 PM (GMT+05:30)

Fukrey 3 Worldwide Box Office Collection फिल्म फुकरे 3 सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दो ...और पढ़ें

वर्ल्डवाइड फुकरे 3 ने मचाई धूम (Photo Credit-Twitter)
वर्ल्डवाइड फुकरे 3 ने मचाई धूम (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. 'फुकरे 3' ने वर्ल्डवाइड किया धमाका
  2. गदर 2 और जवान की राह पर फुकरे 3
  3. दुनियाभर में कर डाली शानदार कमाई

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Total Worldwide Box Office Collection: डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। आलम ये है कि अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 'फुकरे 3' ने अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू और भूमि पेडनेकर स्टारर थैंक्यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों को आइना दिखाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

रिलीज के 2 वीक पूरे करने की कगार पर खड़ी 'फुकरे 3' अब भी दुनियाभर में शानदार कमाई के झड़े गाढ़ रही है। इस बीच पुलकित सम्राट की फिल्म 'फुकरे 3' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो वाकई हैरान करने वाले हैं।

'फुकरे 3' ने वर्ल्डवाइड किया धमाका

निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म 'फुकरे 3' ने 'गदर 2 और जवान' के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जिसके चलते हर दिन इस मूवी की कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि 'मिशन रानीगंज और थैंक्यू फॉर कमिंग' की रिलीज से 'फुकरे 3' पर असर पड़ेगा,

लेकिन इस फिल्म ने इन लेटेस्ट रिलीज मूवीज पर उल्टा दांव खेल दिया है और कमाई के मामले में अक्षय और भूमि की फिल्मों से बेहतरीन कलेक्शन कर के दिखा दिया है। इस बीच 'फुकरे 3' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं, जिन्हें पुलकित सम्राट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

पुलकित ने अपने इस पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि 'फुकरे 3' ने दुनियाभर में 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। साथ ही पुलकित ने फैंस का आभार भी व्यक्त किया है और फिल्म की कामयाबी पर खुशी जताई है।

दुनियाभर में 'फुकरे 3' ने की कुल इतनी कमाई

मौजूदा समय में देखा जााए तो 'फुकरे 3' एक मात्र फिल्म है, जो सिनेमाघरों से लेकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। साफतौर पर कहा जाए तो 'फुकरे 3' ने 'गदर 2 और जवान' की सफलता की राहें को अपनाया है और हर दिन शानदार कमाई कर हर किसी को प्रभावित किया है।

बता दें कि रिलीज के 12 दिन बाद अब तक 'फुकरे 3' का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 102 करोड़ के करीब पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ें- Tiger 3: 'टाइगर' सलमान खान के बाद सामने आया 'जोया' का फर्स्ट लुक, फुल एक्शन मोड में नजर आईं कटरीना कैफ