यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fukrey 3 Box Office Day 22: 'फुकरे 3' ने 100 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम, 22वें दिन इतना रहा कारोबार
Fukrey 3 Box Office Collection बॉलाीवुड फिल्म फुकरे 3 ने रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी ...और पढ़ें

HighLights
- 'फुकरे 3' ने 22वें दिन किया इतना कारोबार
- क्या 100 करोड़ तक पहुंच पाएगी 'फुकरे 3'
- अब तक फुकरे 3 ने कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Day 22 Box Office Collection: बीते समय में 'गदर 2 और ओह माय गॉड 2' जैसी सीक्वल फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। अब इस कड़ी में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' का नाम भी जोड़ देना चाहिए।
रिलीज के तीन सप्ताह में 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कामयाबी का एक नया अध्याय लिखा है। इस बीच 'फुकरे 3' की कमाई के 22वें दिन के दिन की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं। जो ऋचा चड्ढा की इस मूवी के टोटल कलेक्शन में इजाफा कर रहे हैं।
'फुकरे 3' ने 22वें दिन किया इतना कारोबार
21 दिनों तक 'फुकरे 3' ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। मौजूदा समय में लोग अब भी इस मूवी को देखने के लिए थिएटर में पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से हर रोज निर्माता फरहान अख्तर की 'फुकरे 3' की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
'फुकरे 3' के 22वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ नजर डाली जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पुलकित सम्राट और पकंज त्रिपाठी स्टारर 'फुकरे 3' ने अनुमानित करीब 40 लाख के आस-पास का कलेक्शन किया है।
.jpg)
हालांकि बुधवार के मुकाबले 'फुकरे 3' की कमाई में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन जिस हिसाब से 22 दिन बाद भी 'फुकरे 3' को ऑडियंस का रिस्पॉन्स मिल रहा है। वह प्रशंसा के काबिल है।
क्या 100 करोड़ तक पहुंच पाएगी 'फुकरे 3'
गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े से 'फुकरे 3' की टोटल कमाई में अब 100 करोड़ की तरफ बढ़ गई है। गौर करें 'फुकरे 3' की कुल कारोबर की तरफ तो अब तक ये फिल्म 93 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
हालांकि 100 करोड़ के मुकाम पर पहुंचने के लिए आने वाले दिनों में 'फुकरे 3' को काफी चुनौतियों का सामना करना होगा, क्योंकि'गणपत' जैसी फिल्म इस वीकेंड सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि थलापति विजय की 'लियो' भी 19 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।
