Box Office: बादशाहो ने दिखाया दम, पहले वीकेंड में ख़जाने में इतने करोड़ आये
वैसे 70 करोड़ रूपये की लागत से बनी बादशाहो को पहले वीक में 80 करोड़ का कलेक्शन पाने के लिए अभी तगड़ा जोर लगाना होगा।
मुंबई। मिलन लूथरिया डायरेक्टेड फिल्म बादशाहो ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे दिन कुछ लाख कम कमाई होने के बावजूद 40 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार कर लिया है।
अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज़, इमरान हाशमी , ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और विद्युत् जामवाल स्टारर फिल्म बादशाहो ने अपने फर्स्ट वीकेंड में 43 करोड़ 30 लाख रूपये के नेट इंडिया कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म की तीसरे दिन की कमाई 15 करोड़ 10 लाख रूपये हुई जो दूसरे दिन के 15 करोड़ 60 लाख रूपये के मुकाबले 50 लाख कम रही लेकिन अच्छे लाइफ टाइम कलेक्शन को पाने की दिशा में बादशाहो ने पहला पड़ाव सही ढंग से पार कर लिया है। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 12 करोड़ तीन लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली बादशाहो ने इस साल आई वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बद्रीनाथ की दुल्हनिया को पीछे छोड़ दिया है। वैसे 70 करोड़ रूपये की लागत से बनी बादशाहो को पहले वीक में 80 करोड़ का कलेक्शन पाने के लिए अभी तगड़ा जोर लगाना होगा।
यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफ़िस पर बादशाहो की बहादुरी जारी, दूसरे दिन भी माल बटोरा
बादशाहो, निर्देशक मिलन लूथरिया की वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा के पहले वीकेंड के 40 करोड़ और अजय देवगन की शिवाय के 28 करोड़ से वीकेंड कलेक्शन से आगे निकल गई है। इस फिल्म ने तो इमरान हाशमी की राज़ रिबूट, अज़हर , हमारी अधूरी कहानी और घनचक्कर जैसी फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी मात दी है।