विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki Box Office Day 21: डंकी का बॉक्स ऑफिस पर बस अब तक हुआ इतना कलेक्शन, बुधवार को निकाल पाई इतने करोड़

Published: Thu, 11 Jan 2024 08:23 AM (IST)

Dunki Box Office Day 21 Collection शाह रुख खान-तापसी पन्नू और विक्की कौशल स्टारर फिल्म डंकी का सफर बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

21 दिनों में डंकी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए सिर्फ इतने करोड़ / फोटो- Instagram
21 दिनों में डंकी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए सिर्फ इतने करोड़ / फोटो- Instagram

HighLights

  1. डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों में कमाए इतने करोड़
  2. बुधवार को भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई डंकी
  3. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बस शाह रुख खान की फिल्म का हुआ इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Box Office Day 21 Collection: शाह रुख खान की 'डंकी' की रफ्तार वक्त बीतने के साथ-साथ धीमी हो रही है। 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की इस मूवी से फैन्स काफी उम्मीदें लगाकर बैठे थे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली 'डंकी' का चार्म भी बॉक्स ऑफिस पर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। वीकेंड पर फिर भी एक बार को डंकी के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन वर्किंग डेज पर इस फिल्म का हाल-बेहाल होता जा रहा है। मंगलवार के बाद अब बुधवार को 'डंकी' का बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन हुआ, चलिए देखते हैं-

21 दिनों में बस इतनी ही कमाई कर पाई है डंकी

शाह रुख खान के लिए साल 2023 भले ही बहुत अच्छा बीता हो, लेकिन उनके चाहने वालों को शायद इस बात का मलाल हो कि किंग खान बीते साल अपनी लास्ट रिलीज 'डंकी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक नहीं लगा पाए हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार फैन्स को तापसी पन्नू के साथ देखने को मिली। 'डंकी' में शाह रुख खान के अलावा विक्की कौशल ने भी अपनी छोटी सी भूमिका से पूरी लाइमलाइट बटोर ली।

यह भी पढ़ें: Dunki Box Office Day 20: डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर ली एक लंबी राहत भरी सांस, मंगलवार को कलेक्शन में आया उछाल

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वर्किंग डे मंगलवार के बाद अब बुधवार को भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है। मंगलवार को लगभग 1.43 करोड़ की कमाई करने वाली 'डंकी' ने बुधवार को भी इतना ही कलेक्शन किया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मूवी बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 1.43 करोड़ का सिंगल डे बिजनेस ही कर पाई है।

डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21 डेज

डंकी बॉक्स ऑफिस इंडिया नेट कलेक्शन 220.8 करोड़ रुपए
डंकी बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 262.75 करोड़ रुपए 
डंकी हिंदी सिंगल डे कलेक्शन 1.43 

डंकी के खाते में बस अब तक आए हैं इतने करोड़ रुपए

शाह रुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म के 21 दिनों के कलेक्शन की बात की जाए, तो 'डंकी' के खाते में 21 दिनों में महज 220.8 करोड़ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर आए और फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 262.75 करोड़ तक पहुंचा है। जिस रफ्तार से डंकी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चल रही है, इस मूवी का 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना भी बेहद ही मुश्किल लग रहा है।

फिलहाल तो इस फिल्म को प्रभास की 'सालार' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' टक्कर दे रही है, लेकिन कुछ ही दिनों में 'डंकी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रोड़ा बनने के लिए कटरीना कैफ की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' आ रही है।

यह भी पढ़ें: Dunki Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर निकल रहा है 'डंकी' का दम, 18वें दिन का बस इतना सा कलेक्शन