विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 Worldwide Collection: मंगलवार को दृश्यम 3 के मेकर्स की हुई चांदी, 13वें दिन मूवी पर झमाझम बरसे नोट

Published: Wed, 03 Jun 2026 08:56 AM (IST)

मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। मंगलवार को फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गई है।

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 13/ फोटो- Instagram

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 13/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3)  बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। महज 13 दिन के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने जहां 100.45 करोड़ का नेट बिजनेस किया, तो वहीं दुनियाभर में दर्शक इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। खास तौर पर गल्फ कंट्रीज में तो मूवी का प्रदर्शन शानदार है। 

सोमवार के बाद मंगलवार को भी फिल्म पर जमकर कृपा बरसी और दृश्यम 3 एक और नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ चली है। मूवी ने रिलीज के 13वें दिन कितने करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया, नीचे देखें पूरे आंकड़े:

13वें दिन दुनियाभर में 'दृश्यम-3' ने किया कमाल

21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, मोहनलाल, मीना स्टारर 'दृश्यम 3' ने जहां सोमवार को दुनियाभर में 224 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं मंगलवार को भी फिल्म की गाड़ी फुल स्पीड में भागी। सैकनिल्क डॉट कॉम रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 ने दुनियाभर ने मंगलवार को सिंगल डे में तकरीबन 2 करोड़ तक का बिजनेस किया है।

इस फिल्म का कलेक्शन 13 दिन में 226.55 करोड़ तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहुंच चुका है। मूवी ने ओवरसीज मार्केट में कुल अभी तक 113 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस फिल्म को 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अब 24 करोड़ रुपए और कमाने हैं।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने रच दिया इतिहास, मोहनलाल की Suspense Thriller कमाई में निकली टॉपर

drishyam 3 worldwide collection day 13 (1)

विदेशों में कहां-कहां अच्छा बिजनेस कर रही है दृश्यम 3?

गल्फ कंट्रीज मलयालम फिल्मों का सबसे बढ़ा गढ़ माना जाता है, ऐसे में यूएई, कतर, ओमान और कुवैत जैसी जगहों पर 'दृश्यम 3' का रिस्पांस काफी अच्छा है। खाड़ी देशों में फिल्म ने 62 से 65 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में जीतू जोसेफ की फिल्म की कुल कमाई 24 करोड़ के आसपास हुई है।

drishyam 3 worldwide collection day 13 (2)

यूनाइटेड किंगडम में मूवी ने 14 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 8 करोड़ और अन्य देशों में मूवी ने तकरीबन 5 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है। 'दृश्यम 3' की OTT रिलीज के बात करें तो यह फिल्म जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2026 की शुरुआत तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Collection: दुनियाभर में सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 ने भरी हुंकार, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा