विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8वें दिन Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई, शुक्रवार को बदला Ajay Devgn की फिल्म का गणित?

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:15 PM (GMT+05:30)

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दृश्यम 3 ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कितनी कमाई की? आइए जानते हैं-

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

HighLights

  1. 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

  2. शुक्रवार को क्राइम थ्रिलर ने कितनी कमाई की?

  3. 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तबु स्टारर क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी और शुक्रवार को फिल्म ने 8 दिन पूरे कर लिये। आइए जानते हैं शुक्रवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

सैकनिल्क के मुताबिक, क्राइम थ्रिलर ने 62 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 करोड़ रुपये कमाए।

Drishyam (5)

दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं 7वें दिन यानी गुरुवार तक फिल्म का कलेक्शन डबल डिजीट में रहा। शुक्रवार की बात करें तो फिल्म ने थोड़ी गिरावट दर्ज की है। इसने 8वें दिन 9.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इस कमाई के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 254. 96 करोड़ रुपय हुआ है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 305.76 करोड़ रुपये हो गया है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 9.46 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 254.96 करोड़ रुपये

टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 305.76 करोड़ रुपये

Drishyam 3 (10)

दृश्यम 3 के बारे में

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अभिषेक पाठक ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। पिछली फिल्मों के उलट, इस फिल्म की कहानी ओरिजिनल है और मोहनलाल की दृश्यम 3 से एकदम हटकर है। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), तबु (Tabu), श्रिया सरन, जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दृश्यम बॉलीवुड सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक है। इसकी पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और हिट रही थी इसके बाद दूसरी फिल्म 2022 में रिलीज हुई और तब से ही दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। अजय देवगन के मुताबिक फ्रैंचाइजी का यह आखिरी हिस्सा था और अब इसके चौथे पार्ट के बनने की संभावना नहीं है।  

यह भी पढ़ें- 63वें दिन Hanuman Ansh को मिला 'बजरंग बली' का आशीर्वाद, गुरुवार को Drishyam 3 की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम