विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 Box Office Day 10: वीकेंड पर छा गई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', संडे को कमाई से कर दिया सबको पस्त

Published: Sun, 31 May 2026 08:52 PM (IST)

मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने दूसरे रविवार को धमाकेदार कलेक्शन किया है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई को जंप मिला।

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 (Drishyam 3) जब से रिलीज हुई है, तभी से धांसू कमाई कर रही है। यह फिल्म भारत में साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर आगे निकल गई है। 

सिनेमा की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी दृश्यम मलयालम में बनी थी जिस पर बाद में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इसी नाम से फिल्म बनाई। मलयालम और हिंदी दोनों ही भाषाओं में दृश्यम फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इतिहास रचा।

दूसरे संडे को दृश्यम 3 की चांदी

अब मोहनलाल दृश्यम 3 लेकर आए हैं और यह फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर है। फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और जब से यह रिलीज हुई है, तभी से यह धांसू कमाई कर रही है। दूसरे संडे को भी फिल्म ने करोड़ों का कारोबार किया। फिल्म की कमाई शनिवार से ज्यादा हुई है।

दृश्यम 3 का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मोहनलाल की दृश्यम 3 को दूसरे संडे को सिर्फ 2570 शोज मिले। इन शोज के जरिए सस्पेंस थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकता है।

डे वाइज फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

मोहनलाल की दृश्यम 3 पहले दिन से ही अच्छी कमाई कर रही है। वीकडेज में भी फिल्म ने करोड़ों में बिजनेस किया। यहां देखिए डे वाइज कलेक्शन डाटा...

  • पहला दिन- 15.85 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 11.05 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 13.70 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 11.85 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 7.70 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 6.50 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 6.65 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन- 6.65 करोड़ रुपये
  • नौंवा दिन- 4.30 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन- 5.10 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)

नेट कलेक्शन इंडिया- 91.35 करोड़

ग्रॉस कलेक्शन- 106 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 219.75 करोड़

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: मोहनलाल की फिल्म का Box Office पर बजा डंका, दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

कब रिलीज होगी अजय देवगन की दृश्यम 3?

दृश्यम 3 के बारे में बात करें तो यह 2021 में दृश्यम 2 की अगली और आखिरी कड़ी है। फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजोन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। मोहनलाल की फिल्म के बाद 2 अक्टूबर को अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 भी आ रही है। 

यह भी पढ़ें- Box Office: शनिवार को चार फिल्मों का 'दंगल', Drishyam 3 ने मारी बाजी; 44 दिन बाद भी 'भूत बंगला' का खौफ जारी