विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 Worldwide Collection: मोहनलाल की फिल्म का Box Office पर बजा डंका, दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई

Published: Fri, 29 May 2026 08:36 AM (IST)

मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' भारत ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन के साथ खाता खोला और अब आइए जानते हैं एक हफ्ते बाद का कलेक्शन।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

सैकनिल्क के मुताबिक Drishyam 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 13.70 करोड़ रुपये। रविवार यानी चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 13.85 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद वीक डेज शुरू होते ही फिल्म का कलेक्शन डबल डिजीट से सिंगल डिजीट पर आ गया।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 7: दृश्यम 3 ने हथिया लिया पूरा बॉक्स ऑफिस, हफ्तेभर में धड़ल्ले से छापे नोट

Drishyam 3 (1)

हालांकि इसके बावजूद क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) की कमाई अच्छी चल रही है। फिल्म ने 8वें दिन यानी गुरुवार को 3,453 शोज के साथ 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दृश्यम 3 ने पिछले एक हफ्ते में 81.80 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन और 94.91 करोड़ रुपये इंडिया ग्रॉस कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 197.91 करोड़ रुपये गया है और फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी। इसमें 103 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।


दृश्यम 3 कलेक्शन डे 8- 6.50 करोड़ रुपये

दृश्यम 3 नेट इंडिया कलेक्शन- 81.80 करोड़ रुपये

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 197.91 करोड़ रुपये

ओवरसीज कलेक्शन- 103 करोड़ रुपये

drishyam 3

दृश्यम 3 के बारे में

दृश्यम 3 एक 2026 भारतीय मलयालम भाषा की क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित, यह दृश्यम 2 (2021) की अगली कड़ी और दृश्यम फिल्म श्रृंखला की तीसरी किस्त है। फिल्म में मोहनलाल (Mohanlal) के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजोन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ हैं।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के सेट से Prakash Raj ने शेयर की अनदेखी फोटो, खुशी से उछले फैंस; आमने-सामने होंगे 'सिंघम' और 'जयकांत'