Dream Girl Box Office: नहीं रुक रही 'ड्रीम गर्ल' की रफ्त़ार, तोड़ सकती है 'बधाई हो' का रिकॉर्ड
Dream Girl Box Office बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट माने जाने लगी यह फ़िल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। शुक्रवार को भी इस फ़िल्म की कमाई में कमी नहीं देखी गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl Box Office: आयुष्मान खुराना की नई रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ड्रीम गर्ल ने लगातार अपनी कमाई को बरकरार रखा है। बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट माने जाने लगी यह फ़िल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। शुक्रवार को भी इस फ़िल्म की कमाई में कमी नहीं देखी गई। यह अपने स्पीड से कमाई कर रही है। शुक्रवार (27 सितंबर) को फ़िल्म ने 3.40 करोड़ की कमाई की।
इसी के साथ फ़िल्म ने सलमान खान के जय हो के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जिसने कुल 111 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आयुष्मान की ड्रीम गर्ल ने अब तक कुल 114 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आयुष्मान की छठी फ़िल्म बन गयी है, जो बॉक्स ऑफ़िस आंकड़ों के मामले में हिट मानी जा रही है। इससे पहले आयुष्मान ने बॉक्स ऑफ़िस पर शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फ़ी, बधाई हो, अंधाधुन और आर्टिकल 15 जैसी सफल फ़िल्में दी हैं।
#DreamGirl maintains a strong grip... Biz on [third] Fri is higher than [second] Tue, Wed and Thu... [Week 3] Fri 3.40 cr. Total: ₹ 114.20 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 28, 2019
आयुष्मान की ड्रीम गर्ल के सामने अगली चुनौती, उन्हीं की फ़िल्म बधाई हो है। जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 136.80 करोड़ का कारोबार किया था। अब देखना होगा कि क्या ड्रीम गर्ल, बधाई हो को पीछे कर पाती है या नहीं।
बता दें कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफ़िस पर लिटिल बेबी आई, जिससे ड्रीम गर्ल के क्लेक्शन पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। वहीं, बीते सप्ताह आई पल पल दिल के पास, प्रस्थानम और द ज़ोया फैक्टर ने इस फ़िल्म को कोई खास टक्कर नहीं दे सकी। आने वाले सप्ताह में वॉर और प्रियंका चौपड़ा स्टारर द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में तब ड्रीम गर्ल के क्लेक्शन पर असर पड़ सकता है।