विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 के निशाने पर रहेंगे पार्ट-1 के महा रिकॉर्ड, देश और विदेश में बजा था धुआंधार कमाई का डंका

Published: Wed, 11 Mar 2026 06:40 PM (IST)

Dhurandhar The Revenge: अभिनेता रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर सुर्खियां तेज हैं। इस बीच हम आपको ...और पढ़ें

धुरंधर 2 को लेकर चर्चा तेज (फोटो क्रेडिट- जागरण)

धुरंधर 2 को लेकर चर्चा तेज (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. सिनेमा का इतिहास बदलेगी धुरंधर 2

  2. धुरंधर पार्ट-1 के इन रिकॉर्ड को खतरा

  3. पेड प्रिव्यू में धुरंधर- द रिवेंज की बंपर कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि सुपरस्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदल सकती है। पेड प्रिव्यू एडवांस बुकिंग के मामले में धुरंधर 2 धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएगी। 

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि धुरंधर द रिवेंज कमाई के मामले में धुरंधर पार्ट- 1 के कौन-कौन से रिकॉर्ड को धराशयी कर सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं- 

खतरे में धुरंधर के रिकॉर्ड

19 मार्च 2026 को धुरंधर पार्ट 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। इस बीच ये भी चर्चा हो रही है कि धुरंधर द रिवेंज बड़े आराम से पहले पार्ट के कलेक्शन के महा रिकॉर्डों को तोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज, एक दिन पहले फिल्म देखने को दोगुने रुपये देकर टिकट बुक करा रहे आगरा में युवा

dhurandhar2

5 दिसंबर 2025 को निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर को रिलीज किया गया था और इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करके दिखाई थी, इतना ही नहीं ग्लोबली भी धुरंधर ने अपनी छाप छोड़ी थी। आइए जानते हैं कि धुरंधर द रिवेंज पहले पार्ट की कमाई के कौन से रिकॉर्ड को ब्रेक करेगी-

  • हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म इन इंडिया- (1056.62 करोड़)

  • हाईएस्ट नेट कलेक्शन हिंदी फिल्म- (894.96 करोड़)

  • हाईएस्ट ग्रॉसिंग ए रेटेड फिल्म इन इंडिया- (1349.65 करोड़)

  • हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड मूवी इन यूएसए- (20.65 मिलियन डॉलर)

  • सेकेंड हाईएस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन हिंदी मूवी- (1355.37 करोड़)

धुरंधर पार्ट-1 की कमाई के इन महा रिकॉर्ड पर धुरंधर द रिवेंज की नजर बनी हुई है। जिस तरह से एडवांस बुकिंग के मामले में धुरंधर 2 धमाल मचा रही है, उससे ये रिकॉर्ड टूटने तय माने जा रहे हैं। 

धुरंधर 2 को मिलेगा डबल फायदा

इस बार धुरंधर 2 को पैन इंडिया रिलीज के तौर पर पेश किया जा रहा है, जबकि पहला भाग सिर्फ हिंदी में रिलीज हुआ था। लेकिन इस बार मेकर्स योजना में बदलाव किया है और इसे साउथ ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी थिएटर्स में उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि इससे धुरंधर द रिवेंज को डबल फायदा मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- UAE में 6 साल बाद पहली बार सूनी होगी ईद, Dhurandhar:The Revenge के मेकर्स को होगा बड़ा नुकसान?