विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर भी रिलीज, फिर भी थिएटर्स में सुनामी; Box Office पर 75 दिनों में Dhurandhar ने रचा इतिहास

Published: Tue, 17 Feb 2026 04:25 PM (IST)

Dhurandhar Box Office Colletion: साल 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' साल 2026 में भी सुनामी की तरह बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

75 दिन से जारी 'धुरंधर' की कमाई

75 दिन से जारी 'धुरंधर' की कमाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के इतिहास में अक्सर ही कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचकर जाती हैं और फिल्म धुरंधर का नाम अब इसी फेहरिस्त में शामिल हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई हर छोटे-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

साल 2025 में रिलीज हुई धुरंधर साल 2026 में भी सुनामी की तरह बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और नतीजा, नतीजा यह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 75 दिन पूरे किए हैं।

75 दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई 'धुरंधर'

कहने को तो ये महज एक आम बात लगे, लेकिन 'धुरंधर' ने पिछले 75 दिनों में बॉक्स ऑफिस (Dhurandhar Box Office Colletion) पर कमाई के मामले में नए आयाम स्थापित किए हैं तो वहीं 'धुरंधर' ने इसी कमाई के चलते कई रिकॉर्ड्स को भी तोड़ा है। बॉक्स-ऑफिस के तमाम पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर' ने आज यानि 17 फरवरी 2026 सिनेमाघरों में अपने शानदार 75 दिन पूरे कर लिए हैं

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 और Toxic के महाक्लैश पर घमासान, किस बात के लिए 'धुरंधर' के मेकर्स से नाराज हैं Yash?

WhatsApp Image 2026-02-17 at 1.10.11 AM

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म पिछले करीब ढाई महीने से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी धुरंधर ने अपनी दमदार कमाई के दम पर पूरी दुनिया में अपने नाम का परचम लहराया है।

हैरानी की बात यह है कि ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने के बावजूद भी सिनेमाघरों में इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, दर्शक आज भी बड़ी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं।

ranveer w

वर्ल्डवाइड फिल्म ने की बंपर कमाई

वहीं धुरंधर ने इन 75 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भरपूर कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक करीब कुल 1300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारत में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म ने 894.96 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं नैट कलेक्शन करीब 1056.62 करोड़ के करीब रहा है। इसके अलावा ओवरसीज यानि विदेशों में फिल्म ने कुल 293.03 करोड़ कमाए हैं। इस हिसाब से वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1349.65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है

dhurandhar ranveer

बॉक्स-ऑफिस के सामान्य ट्रेंड्स को पीछे छोड़ते हुए और नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद मजबूती से टिके रहना, यह साबित करता है कि 'धुरंधर' एक कल्ट फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म न केवल रिकॉर्ड बुक में, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी हमेशा के लिए दर्ज हो गई है।

जहां एक तरफ 'धुरंधर' का सिनेमाघरों में सफर जारी है, वहीं अब 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हैं। 19 मार्च को फिल्म का अगला पार्ट रिलीज होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main Box Office: पाई-पाई के लिए तरसी संजय कपूर की बेटी की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब