Dhurandhar 2 और Toxic के महाक्लैश पर घमासान, किस बात के लिए 'धुरंधर' के मेकर्स से नाराज हैं Yash?
Dhurandhar 2 vs Toxic Release Date: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 अगले महीने यश की टॉक्सिक के साथ सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच महाक्लैश। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है। दो बड़ी फिल्में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Release Date) और टॉक्सिक (Toxic Release Date) एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।
केजीएफ चैप्टर 2 के बाद यश चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म टॉक्सिक का इंतजार पिछले तीन साल से किया जा रहा है। दूसरी ओर धुरंधर की जबरदस्त कामयाबी के बाद धुरंधर 2 को लेकर भी एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल पर है।
एक ही दिन रिलीज हो रही टॉक्सिक और धुरंधर 2
ऐसे में दो मच अवेटेड फिल्मों के बीच महाक्लैश हो रहा है। अब क्लैश से किसी न किसी फिल्म का नुकसान होता ही है या फिर नुकसान न भी हो तो असर तो पड़ता है। हालिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के क्लैश से टॉक्सिक स्टार यश नाराज हैं।
तीन साल से यश की फिल्म का इंतजार
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, यश को इस बात की चिंता नहीं है कि धुरंधर 2, टॉक्सिक के साथ रिलीज हो रही है। उन्हें फिल्म के मेकर्स से इस बात की नाराजगी है कि रिलीज डेट तय करने से पहले उनसे बात नहीं की गई।
RAYA
— Yash (@TheNameIsYash) January 8, 2026
Toxic : A Fairy Tale for Grown-Ups in cinemas worldwide on 19-03-2026#ToxicTheMovie pic.twitter.com/fpSdI8utAv
रिपोर्ट में कहा गया कि टॉक्सिक की अनाउंसमेंट दिसंबर 2023 में हो गई थी। उनके चाहने वाले तीन साल से उनका इंतजार कर रहे हैं और वह अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलकर उन्हें उदास नहीं करना चाहते हैं।
धुरंधर के मेकर्स से नाराज यश
यश का कहना है कि उन्होंने पिछले साल मार्च में ही अनाउंस कर दी थी कि फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। अगर धुरंधर 2 भी सेम डेट पर रिलीज हो रही थी तो कम से कम उन्हें एक कर्टसी कॉल तो करनी चाहिए थी। उनकी टीम का मानना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कम्युनिकेशन का वह कल्चर नहीं है जो साउथ इंडस्ट्रीज में आम है।
यह भी पढ़ें- फिर से विवादों मे घिरी यश की Toxic, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
टॉक्सिक और धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। टॉक्सिक में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे अदाकारा हैं। वहीं स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं।
