विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छह देशों में बैन के बावजूद विदेशों में Dhurandhar 2 ने उड़ाया गर्दा, इन कंट्रीज में बनी नंबर 1

Published: Thu, 23 Apr 2026 12:13 PM (GMT+05:30)

बाहुबली 2 को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ने वाली 'धुरंधर 2' इन 6 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

इन 6 देशों में धुरंधर 2 की हुई धुआंधार कमाई/ फोटो- Instagram

इन 6 देशों में धुरंधर 2 की हुई धुआंधार कमाई/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 35 दिन पूरे हो चुके हैं। 19 मार्च को आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि बाकी मेकर्स के मन में खौफ बैठ गया है और कोई भी इसके सामने अपनी फिल्म रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

'धुरंधर 2' जितनी स्पीड से भारत में दौड़ रही है, उससे कई गुना तेज रफ्तार से यह विदेशों में नोट छाप रही है। यह फिल्म किन 6 बड़े देशों में नंबर 1 बन चुकी है, आइए नीचे विस्तार से देखते हैं पूरी डिटेल्स:

इन देशों में 'धुरंधर 2' ने बनाया अपना दबदबा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ इसने 'बाहुबली 2' का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

द वायर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम (UK) में इस फिल्म ने हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' को पटखनी देकर नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा जमा लिया है। 55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ यह मूवी वहां की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: 6 दिन में ही बजट वसूल, 'धुरंधर 2' के बाद दुनियाभर में 'भूत बंगला' का राज

dhurandhar 2 worldwide collection day 33 (1)

वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी इस फिल्म ने 'पठान' और 'जवान' जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और 77 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। कनाडा की बात करें तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अपनी ही फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वहां 68.50 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है।

अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड तक बजा डंका

इन बड़े देशों के अलावा 'धुरंधर 2' न्यूजीलैंड में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। वहां इस मूवी ने अब तक कुल 7.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, जर्मनी में भी फिल्म का डंका बज रहा है और इसने 9 से 10 करोड़ रुपये के बीच का सॉलिड कलेक्शन किया है।

अगर नॉर्थ अमेरिका की बात करें, तो यहां 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले इस फिल्म ने वहां 'बाहुबली 2' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और अब यह 233 करोड़ रुपये कमाकर नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। यह फिल्म गल्फ कंट्रीज में बैन है

dhurandhar 2 worldwide collection day 34

ओवरसीज मार्केट में रचा नया इतिहास

'धुरंधर 2' की कुल ओवरसीज मार्केट में कमाई की बात की जाए, तो फिल्म ने अभी तक 471 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बिजनेस कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह आंकड़ा अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फिल्म की यह सबसे तेज और सबसे ज्यादा कमाई है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office: छठवें दिन 'भूत बंगला' ने 'धुरंधर 2' को किया ओवरटेक, जमकर बरसे करारे नोट