Bhooth Bangla Worldwide Collection: 6 दिन में ही बजट वसूल, 'धुरंधर 2' के बाद दुनियाभर में 'भूत बंगला' का राज
अक्षय कुमार की Bhooth Bangla दुनियाभर में धांसू कमाई कर रही है। 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच हॉरर ड्रामा ...और पढ़ें
-1776914309743_m.webp)
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छाप रही है। इस बात में कोई शक नहीं है कि स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब 'भूत बंगला' अपनी अलग जगह बनाने की कोशिश में है।
'भूत बंगला' बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड हॉरर कॉमेडी ड्रामा में शामिल है। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। अब जब से फिल्म रिलीज हुई है, तभी से खूब नोट छाप रही है। पहले इसने सेंचुरी मारी और अब अपना ओवरऑल बजट भी वसूल कर लिया है।
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
जी हां, बुधवार तक के कलेक्शन के हिसाब से 'भूत बंगला' का बजट वसूल हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये (Bhooth Bangla Budget) है। 6 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' का अभी तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127 करोड़ रुपये के करीब है। छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने विदेशों में 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी कि अब फिल्म का विदेशी बाजारों में कुल कारोबार 33.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बात करें घरेलू बॉक्स ऑफिस की तो 'भूत बंगला' ने छठे दिन भारत में 6 करोड़ रुपये के ऊपर कमाई की है। फिल्म का नेट इंडियन कलेक्शन 78.90 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ रुपये हो गया है। बजट वसूलने के बाद अब फिल्म सिर्फ फायदा कमाएगी। जिस स्पीड से फिल्म की कमाई बढ़ रही है, लगता है कि अक्षय को आखिरकार अपना कमबैक मिल ही गया।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, मंगलवार को कर डाली करोड़ों की कमाई
'भूत बंगला' हिट होगी या फ्लॉप?
अक्षय कुमार काफी समय से एक हिट फिल्म को लेकर तरस रहे हैं। 2023 और 2024 में अक्षय की बैक-टू-बैक चार फिल्में फ्लॉप हुईं। 2025 में आईं कुछ फिल्में रिलीज हुईं जो एवरेज थीं, लेकिन किसी को भी हिट का दर्जा नहीं मिला। अब देखना होगा कि 'भूत बंगला' का क्या हाल होता है।
