धुआंधार कमाई के बाद भी सलमान खान की फिल्म से हार गई Dhurandhar 2, नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड?
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के बावजूद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सलमान खान की इस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है।

धुरंधर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का कब्जा
सलमान की मूवी से हारी धुरंधर 2
इस मामले में पीछे रह गई स्पाई थ्रिलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर द रिवेंज इस वक्त कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किए हुए है। धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग डे में भी धुरंधर 2 कमर्शियल तौर पर अपनी जलवा बिखेर रही है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बंपर कलेक्शन के बावजूद रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज सुपरस्टार सलमान खान की एक ब्लॉकबस्टर मूवी से हार गई है।
पहले सोमवार को 50 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कारोबार करने के बाद भी धुरंधर 2 भाईजान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाने में सफल नहीं हो सकी है। मामले को डिटेल में समझते हैं-
धुरंधर द रिवेंज नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड
सोमवार का दिन धुरंधर द रिवेंज के लिए रिलीज का पांचवा दिन रहा। नॉन हॉलिडे के बावजूद निर्देशक आदित्य धर की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के फर्स्ट मंडे को धुरंधर 2 ने अनुमानित 55 करोड़ का कारोबार किया, जोकि अपने आप में कमाई का एक बड़ा आंकड़ा है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में यामी गौतम के कैमियो में छुपी है आदित्य धर की Peak Detailing, 'उरी' और 'हक' से है खास कनेक्शन

इसके बाद भी धुरंधर द रिवेंज रिलीज के पहले सोमवार को सबसे अधिक कमाई करने के मामले में दूसरे स्थान पर रही। क्योंकि 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान की स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 का नाम इस मामले में पहले स्थान पर है। रिपोर्ट के आधार पर टाइगर पार्ट 3 ने रिलीज के पहले सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। हालांकि, उस दिन दीवाली थी और फेस्टिव सीजन का सलमान खान की मूवी को पूरा फायदा मिला था।
-1774349762524.jpg)
इस तरह से ताबड़तोड़ कमाई के बावजूद धुरंधर द रिवेंज सलमान खान की टाइगर 3 से पीछे रह गई है। हालांकि, ओवरऑल देखा जाए तो धुरंधर 2 रिलीज के 5 दिन के भीतर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
5 दिन 500 करोड़ पार
अब तक धुरंधर द रिवेंज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 503 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और पहले 5 दिन में इतना ज्यादा कमाई करना अपने आप में इतिहास है। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जो बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी।
