विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Collection: 75 करोड़ पार, कमाई धुंआधार...बाघी 4 के लाइफटाइम कलेक्शन को एक दिन में दी मात

Published: Thu, 19 Mar 2026 09:27 AM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2026 11:47 AM (IST)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 ने 19 मार्च को रिलीज होने से पहले पेड प्रिव्यू में शानदार ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

धुरंधर 2 के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 ऑफिशियल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि इससे एक दिन पहले इसका पेड प्रिव्यू रखा गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था जिसने भारत में लगभग 840 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1300 करोड़ के आसपास थी। वहीं अब धुरंधर द रिवेंज ने पेड प्रिव्यू में ही बंपर ओपनिंग ली है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Review: पहले से और भी घातक हुआ 'हमजा', रणवीर ने हिलाया लियारी का तख्त; पढ़ें रिव्यू

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

हालांकि, कई शहरों में टेक्निकल इशूज की वजह से इसके कई शो कैंसिल कर दिए गए थे जिसकी वजह से कई फैंस नाराज भी थे। सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 के भारत में कुल 21,220 शोज चल रहे हैं जिससे भारत में 52.71 करोड़ और टोटल नेट 48.30 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड ये कमाई 75 करोड़ रुपये का आसपास पहुंच गई है। फाइनल कलेक्शन अभी आना बाकी है।

Ranveer (39)

इसके तेलुगु वर्जन ने 1.25 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन ने 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही धुरंधर ने अपने पहले पार्ट के कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड सेट करते हुए धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू में ही बागी 4 के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2 ने बागी 4 की कुल कमाई (लगभग 25-28 करोड़ रुपये) को केवल एक दिन के प्रीव्यू में पीछे छोड़ दिया है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

वहीं इसकी कास्ट की बात करें तो धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल और पार्ट 1 के कई कलाकार वापसी करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 X Review: पेड प्रिव्यू ने ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस, फैंस ने फिल्म को बताया 'फेस्टिवल'