विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 X Review: पेड प्रिव्यू ने ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस, फैंस ने फिल्म को बताया 'फेस्टिवल'

Published: Thu, 19 Mar 2026 08:43 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Mar 2026 08:54 AM (GMT+05:30)

धुरंधर 2 के पेड प्रिव्यू को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फैंस ने इसे 'फेस्टिवल' बताया और पहले भाग से अधिक ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

धुरंधर 2 के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के रिव्यू आ चुके हैं। 18 मार्च, 2026 को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया और सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 49 मिनट की है जोकि पहले पार्ट से थोड़ी बड़ी है। फैंस का मानना है कि पार्ट 2 पहले से और भी ज्यादा इंटेंस और ड्रामेटिक है।

अगर आपने भी अभी तक टिकट बुक नहीं किए हैं और फिल्म देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो पढ़ लीजिए क्या है जनता की राय।

फिल्म देखने के बाद, एक यूजर ने इसे 'फेस्टिवल' बताते हुए ट्वीट किया, "इससे पहले इतना प्रचार बाहुबली 2 के लिए किया गया था। धुरंधर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक फेस्टिवल है।

यह भी पढ़ें- मद्रास हाई कोर्ट ने 'धुरंधर 2' के अवैध स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक, निर्माताओं को मिली राहत

चूंकि इस फिल्म में जसकिरत की पिछली कहानी दिखाई गई है, इसलिए एक अन्य यूजर ने इसे पहले भाग की तुलना में अधिक इंटेंस और भावनाओं से भरपूर बताया। एक अन्य ने लिखा,"धुरंधर पार्ट 2 एक शानदार फिल्म है जो शुरू से अंत तक आपको बांधे रखती है। फिल्म एक पल के लिए भी अपनी पकड़ नहीं खोती और लगातार मनोरंजक और थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देती है।"

वहीं कुछ ने रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ की और उनके करियर की बेहतरीन फिल्म बताया। एक अन्य ने एक्टर और डायरेक्टर दोनों की तारीफ करते हुए लिखा- "रणवीर सिंह शानदार हैं और आदित्य धर ने एक-एक बारीकी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया है। धुरंधर 2 ने एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया है।"

एक यूजर ने X पर शेयर किया कि धुरंधर 2 में एक सीन है जिसमें रणवीर सिंह 'बाजीगर ओ बाजीगर' गाने पर वाइब करते नजर आ रहे हैं। यूजर ने ट्वीट किया, "धुरंधर 2 में शाह रुख खान का जिक्र है, जहां एक सीन में रणवीर सिंह 'बाजीगर ओ बाजीगर' गाने पर झूम रहे थे।"

धुरंधर 2 इसके पार्ट 1 के आगे की कहानी कहती है जो जसकिरत की बैकस्टोरी दिखाएगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Review: पहले से और भी घातक हुआ 'हमजा', रणवीर ने हिलाया लियारी का तख्ता; पढ़ें रिव्यू