विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को Jana Nayagan से हुआ Dhamaal 4 का मुकाबला, 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मिली जीत या हार?

Published: Thu, 23 Jul 2026 10:48 PM (IST)

13 दिनों तक अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' राज कर रही थी, लेकिन अब मूवी को टक्कर देने 'जन ...और पढ़ें

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14/ फोटो- Instagram

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. धमाल 4 के गुरुवार के कलेक्शन में आई गिरावट 

  2. जन नायगन ने हिलाकर रख दिया 'धमाल-4' का सिंहासन

  3. 14 दिनों में धमाल 4 का हुआ कुल इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धमाल-4' ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। इस फिल्म ने जहां अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर ग्रहण लगाया, तो वहीं 'ऐल्फा' को भी बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरते ही मात दे दी।

अजय देवगन की यह सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी इन दो बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज कर ही रही थी कि क्रिस्टोफर नोलन की मूवी सिनेमाघरों में आ धमकी, लेकिन वह भी 'धमाल-4' को हिला नहीं पाई। अब सिनेमाघरों में 14 दिन बिता चुकी 'धमाल-4' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर थलापति विजय की 'जन नायगन' से हुआ है। क्या 'जन नायगन' इस कॉमेडी फिल्म का सिंहासन हिला पाई या बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल-4' का दबदबा बरकरार रहा? आइए देखते हैं गुरुवार के आंकड़े क्या कहते हैं।

14वें दिन 'धमाल-4' की झोली में आए इतने करोड़

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' को मेकर्स ने साउथ के साथ-साथ हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज किया है, जहां मूवी का टाइटल 'जन नेता' रखा गया है। थलापति विजय की फिल्म के आने से 'धमाल-4' की रफ्तार पर असर जरूर पड़ा है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल-4' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने 14वें दिन अर्ली ट्रेंड्स में लगभग 2.46 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

इसके साथ ही 14 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन तकरीबन 136.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ, 'धमाल-4' के सामने 'जन नायगन' ने हिंदी भाषा में 2 से 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है, जो फिल्म के लीक होने की खबरों के बावजूद काफी अच्छी मानी जा रही है।

Screenshot 2026-07-23 224134

गुरुवार को 'धमाल-4' को मिले कुल इतने शोज

इंदर कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल-4' को गुरुवार को देशभर में कुल 11,483 शोज मिले हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही अब धीरे-धीरे 'धमाल-4' का क्रेज पहले से थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन वर्ल्डवाइड मार्केट में यह फिल्म अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में कुल 182.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Screenshot 2026-07-23 224244

अब यह मूवी तेजी से 200 करोड़ रुपये के क्लब की तरफ कदम बढ़ा रही है। फिल्म के ओवरसीज मार्केट की बात करें, तो वहां इसने अब तक कुल 22.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड लेवल ''खजाने' की मालिक बनी Dhamaal 4 की मंडली, दुनियाभर में कॉमेडी फिल्म की कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें- बुधवार को अचानक बदली Dhamaal 4 की चाल, 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख थमेंगी मेकर्स की सांसे