विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Dhamaal 4? हैरान कर देगा Box Office कलेक्शन

Published: Mon, 20 Jul 2026 10:20 PM (IST)

अजय देवगन की Dhamaal 4 ने बिना किसी प्रमोशन के रिलीज हुए भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां देखें फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन-

धमाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

धमाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

HighLights

  1. धमाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

  2. सोमवार को फिल्म ने की कितनी कमाई?

  3. 10 जुलाई को रिलीज हुई थी कॉमेडी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) बिना किसी प्रमोशन या शोर शराबे के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने थिएटर्स में सफलतापूर्वक 10 दिन पूरे कर लिये हैं और आइए अब देखते हैं फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11 (Dhamaal 4 Box Office)

सैकनिल्क के मुताबिक, अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये के साथ Box Office पर ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये से ज्यादा और तीसरे दिन 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। हालांकि चौथे दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ गिरा लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने डबल डिजीट में ही कमाई की।

dhamaal 4 (2)

यह भी पढ़ें- विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मालामाल हुई Dhamaal 4, अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने धड़ल्ले से छापे नोट

11वें दिन यानी दूसरे सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा गिरा है। मंडे को फिल्म ने 2.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 126.94 करोड़ रुपये, ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 151.28 करोड़ रुपये हो गया है।

धमाल 4 कलेक्शन डे 11- 2.44 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन - 126.94 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 151.28 करोड़ रुपये

dhamaal 4 (1)

धमाल 4 के बारे में

धमाल 4 इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, देवगन फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियो और मारुति इंटरनेशनल द्वारा किया गया है। यह धमाल फिल्म सीरीज की चौथी किस्त है और धमाल (2007), डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) का सीधा सीक्वल है।

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- रविवार को The Odyssey पर भारी पड़ गई अजय देवगन की Dhamaal 4, बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा-वेलकम 3 का हुआ ये हाल