विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devara Box Office Day 2: 'देवरा' की दो दिनों में हुई 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, शनिवार को मचाई तबाही

Published: Sat, 28 Sep 2024 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2024 11:23 AM (IST)

जूनियर एनटीआर-सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devera Box Office) ने आते ही बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

देवरा ने दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर किया बिजनेस/ फोटो- IMDB
देवरा ने दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर किया बिजनेस/ फोटो- IMDB

HighLights

  1. देवरा ने दो दिनों में की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
  2. बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की फिल्म का धमाल
  3. शनिवार को 'देवरा' ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'देवरा पार्ट 1' ने बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया। मूवी में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) और जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए।

फिल्म को रिलीज के पहले दिन एडवांस बुकिंग कमाई का पूरा फायदा मिला और मूवी ने तकरीबन 82.5 करोड़ से ओपनिंग की। हिंदी में भी फिल्म का बिजनेस धांसू हुआ। अब फिल्म के दूसरे दिन के भी अर्ली आंकड़े सामने आ गए हैं। दो दिनों में ही मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

शनिवार को सभी भाषाओं में देवरा ने कमाए इतने करोड़

जिस तरह से स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर धाक जमी हुई थी, उसे देखते हुए ये कहना काफी मुश्किल था कि कोई फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म के सिंहासन को हिला भी पाएगी, लेकिन जूनियर एनटीआर की फिल्म ने ये कर दिया। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट 120.7 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Devara Worldwide Collection: दुनियाभर में 'देवरा' ने जमाई धाक, वर्ल्डवाइड कर डाली छप्परफाड़ कमाई

दो दिनों में ही 'देवरा: पार्ट 1' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने सिंगल डे पर शनिवार को तेलुगु भाषा में 27.55 करोड़, हिंदी में 9 करोड़, कन्नड़ में 35 लाख, तमिल में 1.5 करोड़ और मलयालम में 25 लाख तक की कमाई की है। सभी भाषाओं में साथ हिंदी में भी फिल्म की रफ्तार काफी अच्छी है। 

देवरा पार्ट 1 डे 2 कलेक्शन 

इंडिया नेट  120.7 करोड़
तमिल  2.05 करोड़ रुपए/शनिवार- 1.05 करोड़
तेलुगु  100.8 करोड़ रुपए/सिंगल डे- 27.55 करोड़
हिंदी  16.5 करोड़ रुपए/सिंगल डे- 9 करोड़
कन्नड़  70 लाख/ शनिवार-35 लाख रुपए
मलयालम  65 लाख रुपए/ सिंगल डे-25 लाख रुपए

सिर्फ तेलुगु भाषा में ही कमा लिए हैं 100 करोड़ रुपए 

देवरा पार्ट 1 सबसे अच्छा बिजनेस तेलुगु भाषा में कर रही है। दो दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने तेलुगु में 100.8 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि हिंदी में फिल्म ने दो दिनों में 16.5 करोड़ तक की कमाई की है। इसके अलावा कन्नड़ में फिल्म ने टोटल 70 लाख, तमिल में 2.05 करोड़ और मलयालम में 65 लाख तक की कमाई जूनियर एनटीआर ने कर ली है। बाहुबली की तरह देवरा पार्ट 1 भी दो भागों में रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: Devara Box Office Day 1: 'देवरा' की दहाड़ से 'थर्राया' बॉक्स ऑफिस, पहले दिन छूआ कमाई का जादुई आंकड़ा