विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख-आलिया की 'डियर जिंदगी' दो दिन में ही कमा ले गई इतने करोड़

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 27 Nov 2016 01:25 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 05:22 PM (IST)

'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी सराहनीय फिल्‍म बनाने वालींं गौरी शिंदे ने 'डियर जिंदगी' का निर्देशन किया है और पहली बार शाहरुख-आलिया एक साथ फिल्‍मी पर्दे पर दिखे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। नोटबंदी का असर जहां सभी तरह बिजनेस पर देखने को मिल रहा है, वहीं इसी माहौल में आलिया भट्ट और शाहरुख खान की फिल्म 'डियर जिंदगी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही है। दर्शकों को यह खूबसूरत फिल्म पसंद आ रही है और समीक्षकों ने भी इसकी सराहना की है। यही वजह है कि पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद 'डियर जिंदगी' ने भी बेहतर परफॉर्म किया।

गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि शनिवार को यह 11.25 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही। इस तरह 'डियर जिंदगी' की दो दिन में ही कुल 20 करोड़ रुपए की कमाई हो गई। अब इस लिहाज से वीकेंड पर इस फिल्म के और अच्छा कलेक्शन करने की पूरी उम्मीद है।

गौरी शिंदे की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने श्रीदेवी के साथ फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' बनाई थी और यह दर्शकों को काफी पसंद आई थी। 'डियर जिंदगी' आलिया की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली पांचवी फिल्म है। वहीं शाहरुख की वजह से यह फिल्म विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है।