De De Pyaar De Box Office Day 7: पहले हफ़्ते में धांसू कमाई, अब PM Narendra Modi से टक्कर
De De Pyaar De Box Office Day 7 दूसरे हफ़्ते में दे दे प्यार दे का मुक़ाबला विवेक ओबेरॉय की पीएम नरेंद्र मोदी और अर्जुन कपूर की इंडियाज़ मोस्ट वांटेड से है।
मुंबई। De De Pyaar De Day 7 Box Office Collection लोक सभा चुनाव 2019 की मतगणना के दिन अजय देवगन की फ़िल्म दे दे प्यार दे ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी पकड़ बनाये रखी। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
गुरुवार को दे दे प्यार दे ने 4.48 करोड़ के साथ सिनेमाघरों में 7 दिनों का पूरा सफ़र पूरा कर लिया, जिसे मिलाकर पहले हफ़्ते में फ़िल्म की कमाई 61.05 करोड़ पर पहुंच गयी है। वर्किंग वीक में सोमवार को फ़िल्म ने ₹6.19 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को कलेक्शंस ₹6.10 करोड़ रहे थे। बुधवार को फ़िल्म ने 5.74 करोड़ की राशि जमा की थी। पहले हफ़्ते में दे दे प्यार दे के आंकड़ों में अधिक गिरावट नहीं आयी। हालांकि दे दे प्यार दे की रफ़्तार अजय की पिछली रिलीज़ टोटल धमाल से कम रही, जिसने पहले हफ़्ते में ₹94.55 करोड़ जमा किये थे।
दूसरे हफ़्ते में दे दे प्यार दे का मुक़ाबला विवेक ओबेरॉय की पीएम नरेंद्र मोदी और अर्जुन कपूर की इंडियाज़ मोस्ट वांटेड से होगा। ये दोनों फ़िल्में दे दे प्यार दे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई 'दे दे प्यार दे' को पहले दिन ₹10.41 करोड़ मिले थे, जिसे उम्मीद से कम बताया गया, मगर दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में जंप आया और ₹13.39 करोड़ की कमाई कर ली। रविवार को ₹14.74 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹38.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था।
'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'दे दे प्यार दे' की कहानी एक 50 साल के बिज़नेसमैन और उसकी 24 साल की गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी पर आधारित है। फ़िल्म में तब्बू अजय की एक्स वाइफ़ और रकुल गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी सपोर्ट किया है। तब्बू के साथ अजय की पिछली फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जबकि रकुल के साथ वो पहली बार पेयर अप हुए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप