Commando Box Office Collection Day 4: सोमवार को 'कमांडो 3' और 'होटल मुंबई' मजबूत, जानिए कितनी हुई कमाई
Commando Box Office Collection Day 4 विद्युत ने जॉन अब्राहम की फ़िल्म फोर्स में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस आम तौर पर गिरते हैं। पहले सोमवार को कमांडो 3 और होटल मुंबई के कलेक्शंस भी गिरे हैं, मगर यह गिरावट चिंताजनक नहीं है।
ट्रेड जानकारों के अनुसार, कमांडो 3 ने पहले सोमवार को 3.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार को कमांडो 3 की यह कमाई ठीकठाक मानी जा रही है। ख़ासकर ओपनिंग डे को देखते हुए, जब फ़िल्म ने 4.74 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार और रविवार को कमांडो 3 के कलेक्शंस में इजाफ़ा हुआ और क्रमश: 5.64 करोड़ और 7.95 करोड़ जमा किये थे। चार दिनों के बाद कमांडो 3 के कलेक्शंस अब 21 करोड़ को पार कर गये हैं।
कमांडो 3 को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में विद्युत कमांडो के रोल में दिखे हैं। इस साल विद्युत की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म है। इससे पहले आयी जंगली ने 3.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 13.85 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह विद्युत का बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू भी था। हालांकि इससे पहले उन्होंने जॉन अब्राहम की फ़िल्म फोर्स में विलेन का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी थी। विद्युत ने एक बेहतरीन एक्शन एक्टर के तौर पर अपनी इमेज कायम की है।
#Commando3 is steady on Day 4... Mass markets continue to contribute... Eyes ₹ 30 cr [+/-] total in Week 1... Will cross *lifetime biz* of #Commando and #Commando2 in *Week 1* itself... Fri 4.74 cr, Sat 5.64 cr, Sun 7.95 cr, Mon 3.42 cr. Total: ₹ 21.75 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 3, 2019
वहीं होटल मुंबई ने सोमवार को 65 लाख रुपये की कमाई की है। यह रकम कम लगती है, मगर गिरावट लगभग 40 फीसदी ही है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, होटल मुंबई की यह कमाई ठीकठाक मानी जाएगी। फ़िल्म ने 1.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 1.70 करोड़ और रविवार को 2.03 करोड़ जमा किये थे। होटल मुंबई का 4 दिनों का कलेक्शन अब 5.46 करोड़ हो गया है।
#HotelMumbai registers 39.81% decline on Day 4 [vis-à-vis Day 1], which is a pretty good hold... Fri 1.08 cr, Sat 1.70 cr, Sun 2.03 cr, Mon 65 lakhs. Total: ₹ 5.46 cr. #India biz. All versions.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 3, 2019
होटल मुंबई हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ की गयी है। फ़िल्म का निर्देशन एंथनी मारस ने किया है, जबकि अनुपम खेर, देव पटेल सेत कई देसी-विदेशी कलाकारों ने अहम किरदार निभाये हैं।