विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Worldwide Collection Day 12: मंगल को छावा ने खेला कमाई का जबरदस्त दंगल, वर्ल्डवाइड बना डाला रिकॉर्ड

Published: Wed, 26 Feb 2025 07:52 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2025 08:01 AM (IST)

Chhaava Collection Day 12 फिल्म छावा भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में हर रोज बंपर कमाई करते हुए आगे की ...और पढ़ें

दुनियाभर में छावा की धूम (फोटो क्रेडिट- एक्स)
दुनियाभर में छावा की धूम (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. दुनियाभर में छावा की कामयाबी की गूंज
  2. वर्ल्डवाइड विक्की कौशल की मूवी ने मचाई धूम
  3. 12 दिन में ग्लोबली पार किया ये जादुई आंकड़ा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava Worlwide Box Office Collection Day 12: निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा कामयाबी के रथ पर सवार होकर पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की इस ड्रामा पीरियड फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी है और दर्शकों का दिल का जीता है। कमाई के मामले में छावा ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 

जिसके चलते रिलीज के महज 12 दिन के भीतर इस मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को छावा ने ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में छावा की धाक

अक्सर देखा जाता है कि रिलीज के दूसरे वीकेंड के बाद फिल्मों को कलेक्शन ग्राफ नीचे की तरफ गिरने लगता है। लेकिन छावा के मामले में फिलहाल ऐसा होता नहीं नजर आ रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड अब भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है, जिसका अंदाजा आप इस मूवी के 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 12: हल्ला नहीं सीधा शिकार! छावा का बढ़ रहा है आतंक, 400 करोड़ से बस इतनी सी दूर

फोटो क्रेडिट- एक्स

द बॉक्स ऑफिस इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक रिलीज के दूसरे मंगलवार को छावा ने दुनियाभर में कमाई के मामले में जबरदस्त दंगल खेला है और करीब 22 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जिसकी बदौलत अब छावा का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

  • बजट- 130 करोड़

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 512 करोड़

  • ओवरसीज कलेक्शन- 74 करोड़

फोटो क्रेडिट- एक्स

दरअसल 11वें दिन इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 490 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस लिहाज से 12वें दिन अब छावा का कुल ग्लोबली बिजनेस 512 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है, जोकि वीक डे में बड़ी बात है। उम्मीद यही है कि इस पूरे सप्ताह छावा की कमाई का सिलसिला इसी तरह से चलता रहेगा। 

विक्की कौशल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

छावा से पहले विक्की कौशल की एक भी मूवी दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार कर पाई थी। ऐसे में इस मूवी के जरिए अभिनेता ने इतिहास रच दिया है और व्यक्तिगत तौर पर अपने लिए एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।

सिर्फ इतना ही नहीं छावा इस साल की बॉलीवुड की तरफ से दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए कुल मिलाकर ये कहा जाए तो आने वाले समय में छावा और नए कीर्तिमान रचते हुई नजर आएगी। 

ये भी पढ़ें- Chhaava vs Animal: 'छावा' ने निकाली 'एनिमल' की हेकड़ी, 11वें दिन की कमाई में बजा दी बैंड