विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Brahmastra Box Office Collection: 'ब्रह्मास्त्र' ने 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, 200 करोड़ से बस इतने कदम दूर

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 07:50 AM (IST)

Brahmastra Box Office Collection Day 8 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने वीकेंड शुरू होते ही एक ...और पढ़ें

Brahmastra Box Office Collection Day 8, Ranbir kapoor, Alia bhatt
Brahmastra Box Office Collection Day 8, Ranbir kapoor, Alia bhatt

नई दिल्ली, जेएनएन।Brahmastra Box Office Collection Day 8:  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अयान मुखर्जी ने फिल्म में अस्त्रों की ऐसी दुनिया रची है कि लोग इसे देखने के लिए दीवाने हो रहे हैं। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने वाली इस फिल्म की नजर अब दूसरे वीकेंड पर है। करण जौहर के लिए राहत की खबर ये है कि सोमवार से लगातार घट रहे कलेक्शन में शुक्रवार को बढ़ोतरी देखी गई।

ब्रह्मास्त्र ने की बंपर कमाई

'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज को 8 दिन हो चुके हैं। इसने पहले दिन ही साबित कर दिया था कि यह इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली है। फिल्म की कमाई पर बायकॉट का भी कोई असर देखने को नहीं मिला। 36.42 करोड़ की शानदार ओपनिंग लेने वाली फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पास पहुंचने वाली हैं। अब सबकी निगाहें दूसरे वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

शुक्रवार को बढ़ा ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन

ब्रह्मास्त्र ने दूसरी शुक्रवार को यानी 8वें दिन 10 करोड़ की कमाई की। गुरुवार को यह आंकड़ा 9.2 करोड़ था। इस ट्रेंड से यह साफ हो जाता है कि आने वाले दिनों में ब्रह्मास्त्र के लिए लोगों के क्रेज में कोई कमी नजर नहीं आने वाली है। क्योंकि इस वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त रही हैं। शुक्रवार की कमाई को भी मिला दिया जाए तो फिल्म ने अब तक कुल 183.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारी शुरू

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिसका सीधा  फायदा ब्रह्मास्त्र को होने वाला है। 'सरोज का रिश्ता' और 'जहां चार यार' से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को कोई खतरा नहीं है। बता दें कि अभी 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट रिलीज हुआ है। अयान मुखर्जी अभी इसके दो भाग और बनाएंगे। दूसरे पार्ट के लिए तो उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें

Rashmika Mandanna Pics: रश्मिका मंदाना 'कोई मिल गया' के ऋतिक रोशन के लुक में आईं नजर, देखें वायरल तस्वीरें

Shraddha Kapoor Bold Photos: श्रद्धा कपूर ने थाई हाई स्लिट गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, बताया- करंट मूड