विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: उरी ने किया कमाल, संजू-सिंबा-पद्मावत परास्त, इतनी हुई कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 01:42 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 08:33 AM (IST)

uri box office collection- उरी ने अब बाग़ी 2 के 166 करोड़ रूपये और रेस 3 के 169 करोड़ रूपये ...और पढ़ें

Box Office: उरी ने किया कमाल, संजू-सिंबा-पद्मावत परास्त, इतनी हुई कमाई
Box Office: उरी ने किया कमाल, संजू-सिंबा-पद्मावत परास्त, इतनी हुई कमाई

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इस फिल्म ने तीसरा हफ्ता पूरा कर लिया है और एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने इस गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 3 करोड़ 13 लाख रूपये का कलेक्शन किया है l फिल्म को अब तक 171 करोड़ सात लाख रूपये की कमाई हुई है l उरी ने 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म को तीसरे हफ़्ते में 35 करोड़ से अधिक का कलेक्शन मिला है जो तीसरे हफ़्ते में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की बेहद कमाऊ फिल्मों से अधिक है।

पद्मावत ने तीसरे हफ़्ते में 31 करोड़ 75 लाख रूपये कमाये

संजू को 31 करोड़ 62 लाख रूपये मिले थे

सिंबा ने 20 करोड़ 6 लाख रूपये का कलेक्शन किया था

उरी को अभी आने वाले समय में कोई बड़ा ख़तरा नहीं है और ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म 200 करोड़ रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन हासिल कर सकती हैl उरी ने अब बाग़ी 2 के 166 करोड़ रूपये और रेस 3 के 169 करोड़ रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब अगली फिल्म बैंग बैंग नज़र में होगी जिसने 181 करोड़ रूपये कमाये हैं।

उरी सर्जिकल स्ट्राइक इस साल की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल हैl उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।

ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l फिल्म करीब 40 करोड़ के बजट में बनी है ।

यह भी पढ़ें: Box Office पर कंगना की मणिकर्णिका का शानदार हफ़्ता पूरा, इतने करोड़ तक पहुंची