विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 को रोकना नहीं है आसान, दुनियाभर में जल्द इस नए क्लब में शामिल होने को है तैयार

Published: Wed, 11 Feb 2026 09:51 PM (IST)

Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' दुनियाभर में काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे-19 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

बॉर्डर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे-19 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' (Border 2) को सिनेमाघरों में आए हुए 19 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यह वॉर ड्रामा फिल्म दुनियाभर में कमाई के मामले में रुकने का नाम नहीं ले रही है।

पहले ही वीकेंड पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड इस मूवी ने दुनियाभर में देखते ही देखते 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अभी भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। अब जल्द ही सनी देओल और वरुण धवन स्टारर यह फिल्म एक और क्लब में शामिल हो सकती है।

बॉर्डर 2 ने 19 दिनों में कमाए इतने करोड़

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में एक अच्छी कमाई कर ली है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 464.22 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉर्डर 2 जल्द ही दुनियाभर में 500 करोड़ कमाने की तरफ बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 19: बॉर्डर 2 की आखिरी हुंकार, मंगलवार को अचानक से बदला कमाई का गणित

इस फिल्म को 500 करोड़ कमाने के लिए वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज 35 करोड़ रुपए और चाहिए। अगर बॉर्डर 2 (Border 2) की सिर्फ ओवरसीज मार्केट में कमाई की बात की जाए, तो बाहरी देशों में फिल्म ने 57.71 करोड़ का कलेक्शन अभी तक किया है।

border 2 diljit dosanjh

बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार

275 करोड़ के बजट में बनी सनी देओल स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब प्रॉफिट कमाने में व्यस्त है, लेकिन इसी बीच फिल्म के ओटीटी पर आने का फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल (Sunny Deol) की दमदार फिल्म बॉर्डर 2 मार्च तक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो सकती है।

border 2 worldwide collection

सनी देओल बॉर्डर 2 के बाद कई और बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें उनकी गबरू, इक्का, लाहौर 1947 और जाट 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Border 2 हिट होते ही 4 करोड़ की गाड़ी में Sunny Deol का सैर-सपाटा, कच्छ की खूबसूरती का कराया दीदार