विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 हिट होते ही 4 करोड़ की गाड़ी में Sunny Deol का सैर-सपाटा, कच्छ की खूबसूरती का कराया दीदार

Published: Tue, 10 Feb 2026 03:28 PM (IST)

सनी देओल बॉर्डर 2 की सफलता के बाद ब्रेकपर हैं। वह एक के बाद एक सिटी घूम रहे हैं। कुछ ...और पढ़ें

4 करोड़ की लग्जरी कार में कच्छ घूमने निकले सनी देओल/ फोटो- Instagram

4 करोड़ की लग्जरी कार में कच्छ घूमने निकले सनी देओल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) ढाई साल बाद एक बार फिर से सफलता के शिखर पर बैठे हैं। 23 जनवरी को रिलीज हुई उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

'बॉर्डर 2' की सफलता के बीच हाल ही में सनी देओल अपनी 4 करोड़ की कार में घूमने के लिए निकले हैं। उनकी लग्जरी कार हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

स्पोर्ट्स कार में सवार होकर घूमने निकले सनी देओल

सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इस वीडियो में वह ब्लैक रंग की Porsche को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की नई 'Porsche 911 टर्बो स्पोर्ट्स कार' की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है। यह कार अभिनेता ने कुछ महीने पहले ही खरीदी है। इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार के साथ पोज करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, "स्वर्ग का रास्ता, कच्छ।"

यह भी पढ़ें- Box Office: ये क्या हुआ! मंडे को बदला बॉक्स ऑफिस का मौसम, Border 2 और 'मर्दानी 3' का हुआ ये हाल

sunny deol kutch

इस वीडियो में सनी देओल ने एक बेहद खूबसूरत जगह पर अपनी कार रोकी है और उनके पीछे समुद्र है। सनी देओल के इस वीडियो को एक फैन ने भी एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए ये दावा किया है कि उन्हें यह कार निर्माता भूषण कुमार ने बॉर्डर 2 की अपार सफलता पर गिफ्ट की है। हालांकि, इसकी कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

sani deol

275 करोड़ के बजट में बनी थी बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' लगभग 275 करोड़ के बजट में बनी थी। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने 18 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 311.75 करोड़ तक का किया, जबकि फिल्म की ग्रॉस कमाई (इंडिया में) 372.10 करोड़ तक की हुई है। 

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 426.5 करोड़ तक का हुआ है और ओवरसीज मार्केट में बॉर्डर 2 ने 54.4 करोड़ तक की कमाई की है। 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' और 2026 में आई 'बॉर्डर 2' के बाद अब मेकर्स इसके तीसरे पार्ट को बनाने की प्लानिंग में हैं। हालांकि, उसमें कौन सी वॉर दिखाई जाएगी, यह अभी भी एक सस्पेंस है। 

यह भी पढ़ें- Border 2 Day 18 Collection: सनी देओल की फिल्म को लग गई नजर, वीकेंड के बाद धड़ाम से गिरा कलेक्शन