विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 Collection Day 31: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने मारा यू-टर्न, 31वें दिन अचानक बदला कमाई का समीकरण

Published: Sun, 22 Feb 2026 06:11 PM (IST)

Border 2 Box Office: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में अंतिम वक्त गुजार रही है। कमाई ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बॉर्डर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट

  2. 31वें दिन बॉर्डर 2 ने की इतनी कमाई

  3. बॉर्डर 2 का टोटल बिजनेस हुआ इतना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Border 2 Box Office Collection Day 31: फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में आखिरी समय काट रही है। अभिनेता सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीता।

रिलीज का पहला महीना पूरा करने वाली बॉर्डर 2 के फिलहाल 522 शोज थिएटर्स में चल रहे हैं। इसके बावजूद कमाई मामले में ये मूवी कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ने का भरकस प्रयास कर रही है। आइए जानते हैं कि 31वें दिन बॉर्डर 2 ने कितना कारोबार किया है।

बॉर्डर 2 ने फिर किया कमाल 

फिल्म बॉर्डर 2 को बीते महीने गणतंत्र दिवस को मद्देनजर रखते हुए 23 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस साल की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर इस मूवी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला, जिसकी गवाई फिल्म के बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने दी थी। ओपनिंग वीकेंड में 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली बॉर्डर 2 रिलीज का पहला महीना पूरा करने के बाद हार मानने को तैयार नहीं है। 

border2movie

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस का मायाजाल, प्रमोशन का बदला गणित, ट्रेंड में फिल्मों की सफलता का नया फंडा

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 31वें दिन बॉर्डर 2 ने अनुमानित 80 लाख की कमाई की है, जो बीते शनिवार की तुलना में ज्यादा है। 522 शोज में अगर कोई फिल्म 1 करोड़ की करीब पहुंच रही है तो ये अपने आप में बड़ी बात है। गौर किया जाए बॉर्डर 2 के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब 360 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। 

border2collectionday5

इसके साथ ही बॉर्डर 2 इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। सनी देओल का दमदार अंदाज इस मूवी में सभी को काफी पसंद आया है, जो इस मूवी की सफलता का बड़ा कारण बना है। 

ओटीटी पर कहां आएगी बॉर्डर 2 

सिनेमाघरों के बाद फिल्मों को सीधा ओटीटी पर रिलीज करने का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया है। बॉर्डर 2 के मामले में भी ऐसा देखने को मिलेगा। बता दें कि थिएटर्स के बाद सनी देओल की मल्टी स्टारर वॉर ड्रामा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। 

यह भी पढ़ें- Box Office: वीकेंड पर कौन बना बॉक्स ऑफिस का बादशाह, O'Romeo ने छापे करोड़ों, कैसा रहा 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का हाल?