विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 Box Office: वीकेंड पर Sunny Deol की फिल्म ने मचाया कोहराम, Saiyaara का तोड़ा रिकॉर्ड

Published: Sun, 08 Feb 2026 08:15 AM (GMT+05:30)

Border 2 Box Office Collection Day 16: सनी देओल की वॉर फिल्म 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई और ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी जमकर कमाई की है और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म सैयारा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आइए जानते हैं वॉर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी, जिसके बाद पहले वीक का कलेक्शन 224.25 करोड़ किया था। वहीं दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन 70 करोड़ था। हालांकि इसके बाद फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद वॉर फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है।

border 2 (7)

यह भी पढ़ें- फिर Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा ढाई किलो हाथ का दम, Border 2 के बाद ला रहे हैं नई एक्शन थ्रिलर!

जी हां बॉर्डर 2 का घरेलू नेट कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म ने 16 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ कमाए और इसी के साथ इसका टोटल नेट कलेक्शन 301.50 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है।

सैयारा के रिकॉर्ड को तोड़ा

16वें दिन 300 करोड़ के क्लब में एंट्री के साथ ही सनी पाजी की फिल्म ने सैयारा (Saiyaara) का रिकॉर्ड पर तोड़ दिया है। क्योंकि सैयारा का पहले हफ्ते का कलेक्शन 172 करोड़ के लगभग था और दूसरे वीक का कलेक्शन 107 करोड़। वहीं तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने लगभग 290 करोड़ कमाए थे और ये रिकॉर्ड बॉर्डर 2 ने तोड़ दिया है।

border 2 (6)

सैयारा का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 329.2 करोड़ रहा था अब ये रिकॉर्ड बॉर्डर तोड़ पाती है या नहीं ये तो इसकी आगे की कमाई पर निर्भर करता है। हालांकि बॉर्डर 2 भले ही कछुए की चाल से सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहता है।

बॉर्डर 2 के बारे में

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा है, जो भारतीय सशस्त्र बलों – सेना, वायु सेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन्स को दिखाकर अपनी पिछली फिल्म (बॉर्डर) के दायरे को बढ़ाती है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई कलाकार हैं। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

border  (2)

वॉर फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक, मिथुन, सचेत परम्परा, विशाल मिश्रा और गुरमोह ने दिया है।

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 9: बॉर्डर 2 पर तरस खाने को तैयार नहीं मर्दानी 3, वीकेंड पर हुई धांसू कमाई