Box Office Releases: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर मालामाल होगा बॉलीवुड, ये 13 फिल्में थिएटर्स में मचाएंगी धमाल
Upcoming Releases 2026 इस साल की तरह अगले साल भी सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों का धमाल देखने को मिलेगा। अगले साल शाह रुख खान और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार बड़े पर्दे पर वापसी करते दिखेंगे। आइए जानते हैं 2026 में कौन सी 13 बड़ी मूवीज हैं जो थिएटर्स में रिलीज की जाएंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Upcoming Releases 2026: हिंदी सिनेमा की मूवीज को लेकर दर्शकों में हमेशा से उत्साह देखने को मिलता है। इस साल का दूसरा हाफ शुरू हो गया है और मेकर्स ने अगले साल के लिए अपनी-अपनी मूवीज की रिलीज को लेकर एडवांस बुकिंग कर ली है।
इस आधार पर गौर आज हम आपके लिए आने वाली बॉलीवुड मूवीज की रिलीज लिस्ट लेकर आए हैं, जो बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर इनकी धुआंधार कारोबार का नजारा भी देखने को मिल सकता है।
2026 में रिलीज होंगी ये मूवी 13 मूवीज
अगले साल 13 बड़ी फिल्मों की रिलीज की अहम जानकारी सामने आ चुकी है। सुपरस्टार शाह रुख खान और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स वापसी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, इसमें कुछ साउथ मूवीज के नाम भी शामिल हैं, जिसकी लिस्ट इस प्रकार है।
यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: हफ्तेभर होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज
फिल्म | रिलीज डेट |
बॉर्डर 2 | 23 जनवरी 2026 |
भूत बंगला | 2 अप्रैल 2026 |
टॉक्सिक | 19 मार्च 2026 |
किंग | N/A |
स्पिरिट | अक्टूबर 2026 |
जेलर 2 | N/A |
NTR Neel | N/A |
दृश्यम 3 | 2 अक्टूबर 2026 |
जन नायकन | 9 जनवरी 2026 |
बैटल ऑफ गलवान | N/A |
लव एंड वॉर | दिसंबर 2026 |
नागजिला | 14 अगस्त 2026 |
रामायणम | दीवाली 2026 |
ये वो मूवीज हैं 2026 में फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा ऑडियंस को अपने फेवरेट कलाकारों पुराना दम देखने को मिलेगा।
शाह रुख खान का कमबैक
2026 की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर अगर किसी मूवी को देखा जा रहा है तो वह शाह रुख खान स्टारर किंग फिल्म है। दरअसल इस मूवी के जरिए शाह रुख की बेटी सुहाना खान बडे़ पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा किंग में शाह रुख का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार पहले से गर्म है।
किंग की रिलीज के साथ ही करीब 3 साल बाद शाह रुख खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। क्योंकि उनकी आखिरी रिलीज दिसंबर 2023 में डंकी के रूप में आई थी। इस लिहाज से किंग बेहद अहम फिल्म मानी जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।