Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office Flops 2024: 'नाम बड़े दर्शन छोटे', पहले 6 महीनों में इन फिल्मों का निकला तेल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फेल

    Flops Movie List Of 2024 इस साल का आधा हाफ यानी पहले 6 महीने समाप्त हो गए हैं। इस दौरान बड़े पर्दे पर कई फिल्में रिलीज हुईं। जहां कम बजट की मूवीज ने बाजी मारी तो बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) जैसी फिल्में औंधे मुंह गिरीं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन सी फिल्में रहीं जो पहले हाफ में बुरी तरह फ्लॉप हुईं।

    By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Sun, 30 Jun 2024 03:05 PM (IST)
    Hero Image
    पहले 6 महीने में फ्लॉप रहीं ये मूवीज (Photo Credit-X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1 जुलाई यानी कल से साल का दूसरा हाफ शुरू हो जाएगा। पिछले 6 महीने के दौरान बड़े पर्दे पर कई फिल्में आईं और गईं। जिनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स की मूवीज शामिल रहीं। किसी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा तो कोई बिल्कुल ही फ्लॉप साबित हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज इस लेख में हम हिंदी सिनेमा की उन मूवीज के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं, जो पहले हाफ में कमाई के मामले में फिसड्डी रहीं (Box Office Flops 2024) और दर्शकों के दिलों को जीतने में पूरी तरह से नाकाम हुईं। 

    बॉक्स ऑफिस पर निकला इन फिल्मों का दम 

    इस साल का आगाज बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के साथ हुआ था। उम्मीद जताई जा रही थी बीते साल की तरह ये वर्ष भी बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिहाज से हिंदी सिनेमा के लिए कारगर साबित होगा। लेकिन पहला महीना जनवरी एक दम विपरीत घटा और ऋतिक रोशन की फाइटर अपने बजट से ज्यादा अधिक कमाई नहीं कर सकी। 

    ये भी पढ़ें- 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका', Box Office पर 'मुंज्या' सहित इन फिल्मों की कामयाबी ने सबको चौंकाया

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्ट सिद्धार्थ आनंद की फाइटर का बजट 225 करोड़ था और फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 212 करोड़ ही कमा सकी थी। इससे पहले कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की संस्पेंस थ्रिलर फिल्म मैरी क्रिसमस भी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही। 

         फिल्म         बजट        कलेक्शन
         मैरी क्रिसमस       50 करोड़       17.9 करोड़
         फाइटर       225 करोड़       212 करोड़
          क्रैक       40 करोड़       13.9 करोड़
         योद्धा       55 करोड़        35.1 करोड़
         बस्तर-द नक्सल स्टोरी      15 करोड़        1.30 करोड़
         बड़े मियां छोटे मियां       250 करोड़        76 करोड़
         मैदान      125 करोड़        62.5 करोड़
         शवि       28 करोड़        13 करोड़
        भैया जी       20 करोड़        11.9 करोड़
        इश्क विश्क रिबाउंड        N/A        4.75 करोड़

    इन फिल्मों के अलावा अन्य कई मूवीज भी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहीं। 

    ये भी पढ़ें- Box Office: जब कंटेंट के आगे हार गया स्टारडम, Munjya से पहले इन कम बजट की फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई