विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने उड़ाया गर्दा, Box Office पर छाप डाले करोड़ों के नोट

Published: Sat, 18 Apr 2026 09:31 PM (IST)

Akshay Kumar की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। यहां पढ़ें फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन-

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार को शानदार ओपनिंग की है और अब आइए जानते हैं दूसरे दिन का कलेक्शन-

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। इस तरह फिल्म लगभग 16 करोड़ रुपये की ओपनिं दर्ज की है। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 12.23 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) का दो दिनों का टोटल कलेक्शन 28.23 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 33.63 करोड़ रुपये हो गया है।

bhooth (1)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देखने के बाद हैरान हुए Akshay Kumar, बोले- 'हर सवाल का जवाब...'

'भूत बंगला' का कलेक्शन

  • डे 0- 3.75 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू)
  • डे 1- 12.25 करोड़ रुपये
  • डे 2- 12.23 करोड़ रुपये
  • टोटल कलेक्शन- 28.23 करोड़ रुपये
bhooth bangla

सालों बाद प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की जोड़ी की वापसी

'भूत बंगला' सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी की वापसी है। फिल्म में अक्षय के साथ शानदार कलाकारों की टोली भी है जिनमें परेश रावल, राजपाल यादव भी शामिल है। इनके साथ ही असरानी भी फिल्म का हिस्सा है जिनकी ये आखिरी फिल्मों में से एक है।

'भूत बंगला' के बारे में

'भूत बंगला' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है और इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिस्शु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कहानी अर्जुन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मंगलपुर में एक महल विरासत में मिलता है और वह अपनी बहन की शादी वहीं करने का प्लान बनाता है; लेकिन कुछ अजीब अलौकिक घटनाएं और एक शैतानी शक्ति का रहस्य उसे उस प्रॉपर्टी के रहस्यमयी अतीत को जानने पर मजबूर कर देते हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: Bhoot Bangla के सामने सीना ताने खड़ा 'हमजा', वीकेंड पर मारा यू टर्न