विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Box Office Collection: Bhoot Bangla के सामने सीना ताने खड़ा 'हमजा', वीकेंड पर मारा यू टर्न

Published: Sat, 18 Apr 2026 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:39 PM (IST)

धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है और अक्षय कुमार की भूत बंगला की रिलीज के ...और पढ़ें

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar 2) ने सिनेमाघरों में अपना एक महीना सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रिलीज के हफ्तों बाद भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज और चर्चा बनी हुई है। अभी अगर देखें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की भूत बंगला (Bhooth Bangla) रिलीज होने के बाद भी लोग धुरंधर 2 देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर जा रहे हैं।

पेड प्रिव्यू में की थी तगड़ी कमाई

यही परिणाम है कि मूवी 30 दिन पूरा होने के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला को तगड़ा कॉम्पटीशन देने के लिए कमर कस चुकी है। 48 करोड़ रुपये के पेड प्रिव्यू से शुरुआत करने वाली धुरंधर ने रिलीज से पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था कि कमाल होने वाला है।

Dhurandhar (27)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection: हार मानने को तैयार नहीं 'हमजा', पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर फिल्म

कितना रहा 31वें दिन का कलेक्शन?

फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ की शानदार ओपनिंग की और इसी के साथ अपना पहला हफ्ता 674.17 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसी के साथ ही 31वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने 31वें दिन 2.76 करोड़ रुपये की कमाई की जिससे इसका कलेक्शन 1108.58 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Dhurandhar (25)

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 की कमाई 1742.23 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडेर जैसे कलाकार नजर आए। रणवीर ने एक अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान के लियारी जाकर कुख्यात गैंग रहमान डकैत के गैंग में शामिल होकर वहां से खूफिया जानकारी भारत भेजने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- 'मेरे बच्चे...' कैसी होती Dhurandhar 2 की एंडिंग अगर जमील जमाली बता देते अपनी सच्चाई? फैंस ने AI से तैयार किया वीडियो