यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में भूल भुलैया 3 ने रचा इतिहास, कमाई में बन गया रिकॉर्ड
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection हॉरर कॉमेडी फिल्म के तौर पर निर्देसक अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 इस वक्त देश-दुनिया ...और पढ़ें

HighLights
- भूल भुलैया 3 ने किया कमाल
- वर्ल्डवाइड कमाई में काटा गदर
- कार्तिक आर्यन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Box Office Collection: रिलीज के दूसरे वीकेंड में धमाल मचाने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 इस वक्त कामयाबी के रथ पर सवार है। कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर इस मूवी ने देश और दुनिया में जमकर गर्दा उड़ाया है। हॉरर कॉमेडी के आधार पर ये फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बन गई है और हर रोज इसके कलेक्शन में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।
इस बीच वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में निर्देशक अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 ने अनोखा कारनामा कर के दिखा दिया है और कार्तिक के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
वर्ल्डवाइड बजा भूल भुलैया 3 का डंका
1 नवंबर दीवाली के मौके पर भूल भुलैया 3 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक हर दिन ये मूवी डबल डिजिट में कमाई करते हुए आगे बढ़ी है। वीक डे में भी भूल भुलैया 3 के कलेक्शन में कोई गिरावट नजर नहीं आई और ग्लोबली इस मूवी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। जिसके चलते दुनियाभर में कमाई के मामले में भूल भुलैया 2 ने इतिहास रच दिया है।
ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again : रिलीज के हफ्तेभर बाद 'सिंघम' की निकली हवा, लड़खड़ाया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दरअसल रिलीज के 9 दिन के भीतर वर्ल्डवाइड इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन के करियर पहली ऐसी मूवी बन गई है, जिसने ग्लोबली 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

इससे पहले साल 2022 में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 इस मामले में इकलौती फिल्म थी। जिसने वर्ल्डवाइड 266 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में अब भूल भुलैया 3 के जरिए कार्तिक आर्यन ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जिस तरह से भूल भुलैया 3 फिलहाल कमाई कर रही है, उस आधार पर ये आंकड़ा और अधिक बढ़ने वाला है।
ओवरसीज भी भूल भुलैया 3 को मिली सफलता
वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई करने में इस मूवी को ओवरसीज कलेक्शन का काफी फायदा मिला है। अब तक विदेशों में ऑडियंस की तरफ से भूल भुलैया 3 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा और इस फिल्म ने करीब 60 करोड़ का कलेक्शन भी कर लिया है। बता दें कि रिलीज के पहले दिन भूल भुलैया 3 ने 13 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन किया था, जोकि कार्तिक आर्यन के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड था।
