विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bholaa Day 2 Box Office Collection: अजय देवगन को लगा तगड़ा झटका, दूसरे दिन 40 प्रतिशत तक घटी 'भोला' की कमाई

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 01 Apr 2023 08:36 AM (IST)

Bholaa Day 2 Box Office Collection अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए संघर्ष कर रही है। ...और पढ़ें

Bholaa Day 2 Box Office Collection, Ajay Devgn
Bholaa Day 2 Box Office Collection, Ajay Devgn

नई दिल्ली, जेएनएन। Bholaa Day 2 Box Office Collection: अजय देवगन और तब्बू स्टारर भोला बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही चित्त नजर आई। पहले दिन का कलेक्शन कुछ संतोषजनक था लेकिन शुक्रवार को सिनेमाघर दर्शकों के लिए तरस रहे थे। 'दृश्यम 2' की अपार सफलता के बाद लोगों को अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी से काफी उम्मीदें थी, जो कि पूरी होती तो नजर नहीं आ रही हैं।

भोला ने टेके घुटने

30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भोला एक बड़े बजट की फिल्म है। रामनवमी का दिन होने के कारण इसे अच्छी स्पॉट बुकिंग में मदद मिली। तो वहीं शुक्रवार को वर्किंग डे था, एडवांस बुकिंग भी इस दिन के लिए कमजोर थी। हालांकि शनिवार के लिए मल्टिप्लेक्स में 3डी शो की अच्छी बुकिंग हो चुकी है। कमोबेश यही हाल रविवार का भी है, तो भोला के मेकर्स के लिए उम्मीद अभी भी बाकी है।

दूसरे दिन 35-40 प्रतिशत कम रहा कलेक्शन

पहले दिन भोला ने 11.20 करोड़ से खाता खोला था। इसे बहुत अच्छा तो नहीं माना गया, पर भोला को 4 दिन का वीकेंड मिल रहा है, इसलिए सारी उम्मीदें अब शनिवार और रविवार पर टिकी हुई हैं। शुक्रवार को भोला की कमाई में 35 - 40 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई। फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसका कुल आंकड़ा पहुंच गया 18.20 करोड़ के पार।

भोला का दो दिन का नेट बॉक्स ऑफिस संग्रह इस प्रकार है: -

पहला दिन - 11.20 करोड़ रुपये

दूसरा दिन - 7 करोड़ रुपये

कुल = 18.20 करोड़ नेट इंडिया 2 दिन बाद

दशहरा कर रही बेहतर कमाई

वर्ल्ड वाइड भी भोला का कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। इसने दो दिनों में 30 करोड़ से भी कम की ही कमाई की है। दूसरी तरफ नानी स्टारर 'दसारा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने दो दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।