विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bholaa Box Office Day 5: कलेक्शन में गिरावट के बाद भी संभली अजय देवगन की भोला, जानें मंडे टेस्ट में पास या फेल

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 04 Apr 2023 08:10 AM (IST)

Bholaa Box Office Collection Day 5 वीकेंड पर ठीक- ठाक कमाई करने के बाद अब भोला के मंडे टेस्ट का ...और पढ़ें

Bholaa Box Office Collection Day 5, Twitter
Bholaa Box Office Collection Day 5, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bholaa Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कलेक्शन करने की कोशिश कर रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली। वहीं, अब भोला के मंडे टेस्ट का रिजल्ट आ गया है।

वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी कोशिश की। हालांकि, भोला काफी मशक्कत करने के बाद भी सिर्फ 44.28 करोड़ का नेट बिजनेस कर पाई।

फेस्टिवल का नहीं मिला फायदा

रामनवमी पर रिलीज हुई भोला ने फेस्टिवल के मौके पर सिनेमाघरों में एंट्री की, लेकिन टिकट खिड़की पर उम्मीद से कम कलेक्शन किया। भोला ने ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ के साथ शुरुआत की। इसके बाद फिल्म ने थोड़ी गिरावट के साथ शुक्रवार को 7.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

मंडे टेस्ट में हुई फेल

वहीं, वीकेंड पर भोला ने छलांग मारते हुए शनिवार को 12.20 करोड़ और रविवार को 13.48 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, सोमवार को भोला की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन वर्क डेज पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में गिरावट आना आम बात है।

50 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 3 अप्रैल को भोला का डॉमेस्टिक नेट कलेक्शन 5 करोड़ के लगभग रहा। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.28 करोड़ हो गया है यानी भोला मंगलवार को 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

भोला की कहानी

भोला की कहानी एक पिता (अजय देवगन) और उसकी 10 साल की बच्ची के इर्द- गिर्द घूमती है। भोला जेल में कैद है और अपनी बेटी से मिलने के लिए तड़प रहा है। उसे 10 साल बाद उस रिहाई मिली है और पहली बार बेटी से मिलने के लिए बेसब्र है, लेकिन भोला अचानक कुछ ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है, जहां उसकी जान जोखिम में पड़ जाती है। अब वो बेटी से कभी मिल पाएगा या नहीं और खुद को मुसीबत से कैसे निकालेगा, फिल्म इसी एंगल पर आधारित है।