विदेशों में छाई कंगना की Bharat Bhhagya Viddhaata, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दिखाया टशन
Bharat Bhhagya Viddhaata Worldwide Collection: अभिनेत्री कंगना रनौत की लेटेस्ट फिल्म भारत भाग्य विधाता वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में छाई हुई है।

भारत भाग्य विधाता कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमाई में कमाल रही है कंगना रनौत की फिल्म
भारत भाग्य विधाता ने वर्ल्डवाइड जमाई हुकूमत
ग्रॉस कलेक्शन में भारत भाग्य विधाता का कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार के तौर पर कंगना रनौत को जाना जाता है। हाल ही में कंगना ने अपनी लेटेस्ट फिल्म भारत भाग्य विधाता के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ की पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
जिसकी चलते कई मूवीज की रिलीज के बावजूद भारत भाग्य विधाता ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इंटरनेशनल मार्केट में अपनी हुकूमत जमाई है। आइए जानते हैं कि रिलीज के पहले दो दिन में ग्लोबली इस मूवी की कमाई कितनी हुई है।
भारत भाग्य विधाता ने किया कमाल
12 जून यानी शुक्रवार को कंगना रनौत स्टारर ड्रामा फिल्म भारत भाग्य विधाता को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई थी और मूवी को देखने के बाद वह और अधिक बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata Review: दहशत के बीच उम्मीद-इंसानियत की कहानी, पैसा वसूल है कंगना की 'भारत भाग्य विधाता'
-1781420754048.jpg)
अपनी शानदार कहानी के दम पर कंगना की भारत भाग्य विधाता ने फैंस का दिल जीत लिया है और कमर्शियल तौर पर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक अपनी धाक जमाई है।
अब रिलीज के पहले दो दिन भीतर भारत भाग्य विधाता ने ग्लोबली 3 करोड़ की कमाई कर ली है, बेशक कलेक्शन का ये आंकड़ा ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन हॉन्टेड 3 डी और मैं वापस आऊंगा जैसी कई फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कंगना रनौत की मूवी की कमाई के आंकड़ों की प्रशंसा करनी तो बनती है।

मौजूदा समय में भारत भाग्य विधाता बिजनेस के मामले में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि शनिवार की तरह रविवार को भी इस मूवी की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
दरअसल भारत भाग्य विधाता की तारीफ इस वजह से भी हो रही है कि निर्देशक मनोज तपाड़िया के डायरेक्शन में बनने वाली ये मूवी साल 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान एक हॉस्पिटल की नर्सों की जाबांजी की सच्ची कहानी दर्शाती है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर कई मासूमों की जान बचाई थी। 26/11 की घटना में अनसंग वॉर्रियर रहीं, इन नर्सों की बहादुरी का परचम भारत भाग्य विधाता में बखूबी दिखता है।
