विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईद के असली 'सिकंदर' हैं Salman Khan! इन मूवीज से बॉक्स ऑफिस पर ईदी दे चुके हैं भाईजान

Published: Thu, 06 Mar 2025 06:24 PM (IST)

ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर फिल्म रिलीज करते हैं। इस साल भी उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ...और पढ़ें

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों का कलेक्शन (Photo Credit- Jagran)
ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों का कलेक्शन (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. सलमान खान की सिकंदर का फैंस इंतजार कर रहे हैं
  2. ईद के मौके पर भाईजान अपनी कई फिल्में रिलीज कर चुके हैं
  3. इनमें से कुछ फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी ईद के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर रिलीज (Sikandar Release Date) होगी। मूवी के टीजर और सॉन्ग ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम किया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। 

ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में उनकी ज्यादातर फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए सिकंदर के रिलीज होने से पहले भाईजान की कुछ सुपरहिट फिल्मों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

किसी का भाई किसी की जान 

साल 2023 में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। इसमें कई सितारे नजर आए थे। शहनाज गिल ने भी इससे डेब्यू किया था। फिल्म को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कलेक्शन किया। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 110.53 करोड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection: छावा ने 'सुल्तान' पर नहीं खाया रहम! सलमान को पछाड़ विक्की ने बनाया एक और रिकॉर्ड

Photo Credit- Imdb

भारत फिल्म

सलमान खान की भारत फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ ने अहम भूमिका निभाई थी। 2019 की ईद पर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी उम्मीदों पर खरा उतरने में काफी हद तक सफल साबित हुई। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 211.07 करोड़ रहा है। इसके साथ, फिल्म को सेमी-हिट माना जाता है।

रेस 3 

सलमान खान स्टारर रेस 3 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, भाईजान की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 166.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही, मूवी की कमाई को औसतन माना गया है। हालांकि, फैंस को इसमें सलमान का अंदाज जरूर पसंद आया है।

Photo Credit- Imdb

ट्यूबलाइट 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों में ट्यूबलाइट का नाम शामिल किया जाता है। कमजोर स्क्रिप्ट के कारण बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 119.26 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। सलमान भी इस फिल्म की असफलता पर कई बार बात कर चुके हैं। 

सुल्तान

अनुष्का शर्मा और सलमान खान की जोड़ी सुल्तान में साथ नजर आई। साल 2016 में ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड उस समय पर तोड़े थे। भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ इसका नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया।

Photo Credit- Imdb

बजरंगी भाईजान

सलमान खान की फिल्मों का जिक्र होता है, तो बजरंगी भाईजान का नाम जरूर लिया जाता है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 320 करोड़ का कलेक्शन करने में सफलता हासिल की थी। 

किक

एक्शन से भरपूर किक फिल्म में सलमान खान के काम को सराहा गया। कलेक्शन के मामले में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा था। साल 2014 की इस मूवी ने 231.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। खास बात है कि इसे टीवी पर भी दर्शकों ने पसंद किया है।

ये भी पढ़ें- Zohra Jabeen Out: रश्मिका मंदाना के लिए घुटनों पर गए Salman Khan, सिकंदर के गाने में लेकर आए अनोखा डांस स्टेप