विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zohra Jabeen Out: रश्मिका मंदाना के लिए घुटनों पर गए Salman Khan, सिकंदर के गाने में लेकर आए अनोखा डांस स्टेप

Published: Tue, 04 Mar 2025 06:30 PM (IST)

बॉलीवुड के भाईजान इस ईद फैंस के चेहरों पर एक बड़ी मुस्कुराहट और बॉक्स ऑफिस पर अपनी अगली ब्लॉकबस्टर देने ...और पढ़ें

सिकंदर का जोहरा जबीं गाना हुआ आउट/ फोटो- Youtube
सिकंदर का जोहरा जबीं गाना हुआ आउट/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. सिकंदर का पहला गाना जोहरा जबीन हुआ आउट
  2. सलमान खान के डांस को देखकर फैंस हुए दंग
  3. रश्मिका मंदाना की खूबसूरती में खोए भाईजान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इस साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भाईजान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन कुछ दिनों पहले आए टीजर ने तो धमाल मचा दिया था। इस टीजर को Youtube पर टोटल तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। 

'सिकंदर' की एक्साइटमेंट के बीच अब मेकर्स ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म का पहला गाना 'जोहरा जबीन' रिलीज हो गया है, जिसकी बीते दिन एक झलक सामने आई थी। ईद 2025 की एक्साइटमेंट के बीच भाईजान के इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर कब्जा कर लिया है। दबंग खान और रश्मिका की केमिस्ट्री पर्दे पर दर्शकों को कितनी पसंद आएगी, इसका एक हिंट आपको उनके इस पहले गाने से मिल जाएगा। 

सलमान खान-रश्मिका का गाना रिलीज के साथ ही हुआ सुपरहिट? 

'सिकंदर' के पहले गाने 'जोहरा जबीन' में सलमान खान की एंट्री पूरे स्वैग के साथ दिखाई गई है। ब्लैक कुर्ते और पजामा में भाईजान सबसे पहले अपने अंदाज में सलाम-दुआ कर रहे हैं। जोहरा जबीन में 'सिकंदर' एक्टर गानों के लिरिक्स से रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का बखान करते हुए और उनके लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Sikandar Song: 'जोहरा-जबीन' संग ईद मनाएंगे Salman Khan, 'सिकंदर' के पहले गाने के टीजर में दिखी झलक

गाने में सलमान खान के डांस स्टेप्स उनकी पहले के गानों से काफी अलग हैं,जिन्हें देखकर आपको ये साफ हो जाएगा कि निर्देशक ए आर मुरुगदोस ने उनसे कितनी मेहनत करवाई है। हमेशा अपने स्वैग में रहने वाले भाईजान इस गाने में रश्मिका के लिए प्यार का इजहार करते हुए घुटनों पर आ गए, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जोहरा जबीन गाने को नक्श अजीज और देव नेगी ने गाया है।

गाने का म्यूजिक प्रीतम दा ने दिया है। इसके अलावा आज की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए रैप भी डाला गया है, जो मेलो डी ने किया है। 

यूट्यूब पर आते ही 'सिकंदर' के पहले गाने को मिले इतने व्यूज 

सलमान खान के इस गाने को यूट्यूब पर आए हुए अभी 1 ही घंटा हुआ है, ऐसे में इसे 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 'जोहरा जबीन' 23वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस गाने का वीडियो देखने के बाद सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 

sikandar movie song

Photo Credit- Youtube

एक यूजर ने लिखा, "लिरिक्स..बीट..म्यूजिक..भाईजान, ये तो फुल वाइब है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "सलमान खान की डांसिंग स्किल्स हर दिन के साथ इम्प्रूव हो रही है"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "सलमान खान और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है"। 

यह भी पढ़ें: Sikandar Twitter Review: ‘टीजर नहीं, बवंडर है…’ सलमान के सिकंदर अवतार को देखकर चकराया फैंस का दिमाग