Bala Box Office Collection Day 23: नहीं रुक रही 'बाला' की कमाई, क्या छू पाएगी 150 करोड़ का आंकड़ा?
Bala Box Office Collection Day 23 आयुष्मान खुराना स्टारर फ़िल्म बाला चौथे हफ्ते में पहुंच गई है। इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफ़िस पर बनी हुई है?
नई दिल्ली, जेएनएन। Bala Box Office Collection Day 23: आयुष्मान खुराना स्टारर फ़िल्म 'बाला' लगातार बॉक्स ऑफ़िस पर पकड़ बनाएं हुए है। इस वीकेंड की शुरुआत 'बाला' ने काफी अच्छी की है। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि रविवार तक फ़िल्म 115 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। भूमि पेडनेकर और यामी गौतम जैसे एक्टर्स से सजी इस फ़िल्म के सामने इस हफ्ते भी कोई बड़ी टक्कर नजर नहीं आ रही है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आर्दश के मुताबिक, फ़िल्म अब तक 111.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म को अभी मल्टीप्लेक्स में दर्शक मिल रहे हैं। फ़िल्म ने हफ्ते की शुरुआत 64 लाख से की। इसके बाद शनिवार को वापसी करते हुए फ़िल्म ने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फ़िल्म को इसे हफ्ते सबसे ज्यादा टक्कर विद्युत जाम्वाल की फ़िल्म 'कमाडों 3' से मिल रही है।
धमाकेदार ओपनिंग करने वाली इस फ़िल्म के लिए तीसरा हफ्ता भी शानदार रहा है। तीसरे हफ्ते की शुरुआत फ़िल्म 1.35 करोड़ से की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को 2.50 करोड़ और 3.22 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, इसके बाद फ़िल्म की कमाई में गिरावट हुई। फ़िल्म ने सोमवार को 1.05 करोड़, मंगलवार को 1.15 करोड़, बुधवार को 91 लाख और गुरुवार को 90 लाख का कलेक्शन किया। इसके बाद फ़िल्म ने सीधे शनिवार को बॉक्स ऑफ़िस पर वापसी की।
#Bala continues to score, despite multiple films in the marketplace... [Week 4] Fri 65 lakhs, Sat 1.35 cr. Total: ₹ 111.88 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 1, 2019
आने वाला हफ्ता फ़िल्म के मुश्किल हो सकता है। आने वाले 6 दिसंबर को दो बड़ी फ़िल्में पर्दे पर उतरेंगी। इनमें कार्तिक आर्यन की कॉमेडी फ़िल्म 'पति पत्नि और वो' और संजय दत्त, अर्जुन कपूर स्टारर हिस्टोरिकल ड्रामा 'पानीपत' शामिल है। ऐसे में 'बाला' के बॉक्स ऑफ़िस पर टिक पाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में आयुष्मान की इस फ़िल्म का 150 का आंकड़ा छूना काफी मुश्किल लग रहा है। अब देखना होगा कि अगला हफ्ता 'बाला' के लिए कैसा होगा?