Bala Box Office Collection Day 12: 100 करोड़ के करीब पहुंची आयुष्मान की फिल्म 'बाला', बस चंद कदमों की है दूरी
Bala Box Office Collection Day 12 फ़िल्म बाला धीरे-धीरे ही सही लेकिन 100 करोड़ के करीब पहुंच रही हैं। शानदार शुरुआत करने वाली फ़िल्म की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है।
नई दिल्ली,जेएनएन। Bala Box Office Collection Day 12: आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम स्टारर फ़िल्म 'बाला' धीरे-धीरे ही सही लेकिन 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है। शानदार शुरुआत करने वाली फ़िल्म की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। हालांकि, इस बात की उम्मीद है कि फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फ़िल्म ने फिलहाल कुल 95.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
15 नवंबर से बाला का दूसरा हफ़्ता शुरू हो गया है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत काफी सही रही थी। फ़िल्म ने वापस रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन सोमवार से इसके कलेक्शंस में गिरावट आई है। फ़िल्म ने रविवार को 8.01 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन सोमवार को यह गिरकर 2.25 करोड़ पहुंच गया। इसके बाद फिल्म की कलेक्शन में लगातार गिरावट हो रही है। फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म ने मंगलवार को 2.05 करोड़ जुटा लिये।
#Bala is rock-steady... [Week 2] Fri 3.76 cr, Sat 6.73 cr, Sun 8.01 cr, Mon 2.25 cr, Tue 2.05 cr. Total: ₹ 95.04 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 20, 2019
हो सकती वापसी
फ़िल्म की वापसी हो सकती है। आने वाले वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शन में कुछ इज़ाफा हो सकता है। लेकिन यह सफ़र उतना भी आसान नहीं होने वाला है। शुक्रवार को रिलीज़ हो रही 'पागलपंती' काफी कड़ी टक्कर दे सकती है। यह फ़िल्म जॉन अब्रहाम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स से सजी है। हालांकि, बाला को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए करीब पांच करोड़ की आवश्यकता है, जो आसानी होना जाना चाहिए।
शानदार था पहला हफ्ता
8 नवंबर को रिलीज़ हुई बाला के लिए पहला हफ्ता काफी शानदार रहा था। फ़िल्म ने 10.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं, वीकेंड तक फ़िल्म ने 43.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। फ़िल्म को गुरु नानक जयंती के दिन भी काफी शानदार उछाल मिली थी। उस दिन फ़िल्म ने 9.52 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते के खत्म होते-होते फ़िल्म ने 72.24 करोड़ का कलेक्शन किया। यह उतनी ही कमाई है, जितनी पहले हफ्ते में लगभग ड्रीम गर्ल ने किया था।