Bala box office collection Day 1: आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'बाला' की धमाकेदार शुरुआत
Bala box office collection Day 1 इसके साथ ही यह आयुष्मान खुराना के फ़िल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले ड्रीम गर्ल ने पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई की थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bala box office collection Day 1: आयुष्मान खुराना एक के बाद एक शानदार फ़िल्में दे रहे हैं। इस बार उन्होंने 'बाला' के जरिए धमाल मचाना शुरू कर दिया है। यामी गौतम और भूमि पेडनेकर स्टारर फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 10.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह आयुष्मान खुराना के फ़िल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। इससे पहले 'ड्रीम गर्ल' ने पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई की थी।
फ़िल्म की ओपनिंग कलेक्शन की जानकारी फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दिया। उन्होंने ट्वीट करके के बताया, 'बाला पहला शानदार दिन ...आयुष्मान सबसे बड़े कॉन्ट्रीब्यूर... उम्मीद है कि दूसरे और तीसरे दिन और अच्छी कमाई करेगी... शुक्रवार को कमाई 10.15 करोड़...।' इसके अलावा दूसरे ट्वीट में उन्होंने आयुष्मान की फ़िल्मों के पहले दिन का कलेक्शन के बार में बताया। इसमें सबसे ऊपर 'बाला' है, इसके बाद हाल में आई 'ड्रीम गर्ल' है। वहीं, 'बधाई हो' 7.35 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर, 'आर्टिकल 15' 5.02 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर है।
#Bala has an excellent Day 1... Strong word of mouth + Brand Ayushmann are key contributors... Expect biz to grow further on Day 2 and 3... Fri ₹ 10.15 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 9, 2019
Ayushmann Khurrana versus Ayushmann Khurrana... *Day 1* biz...
2019: #Bala ₹ 10.15 cr
2019: #DreamGirl ₹ 10.05 cr
2018: #BadhaaiHo ₹ 7.35 cr [Thu; #Dussehra]
2019: #Article15 ₹ 5.02 cr
2017: #SMS ₹ 2.71 cr
2018: #AndhaDhun ₹ 2.70 cr
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 9, 2019
शानदार शुरुआत के बाद आने वाले दिनों में फ़िल्म और तेजी से कमाई कर सकती है। इससे पहले इस टॉपिक पर आई फ़िल्म 'उजड़ा चमन' भी आयुष्मान खुराना की इस फ़िल्म पर ज्यादा असर नहीं डाल सकी। फ़िल्म की स्क्रीन प्ले और शानदार एक्टिंग लोगों को थिएटर्स की ओर खीच रही है। उम्मीद है कि फ़िल्म आने वाले सप्ताह में भी शानदार कमाई करेगी। हालांकि, अगले हफ्ते सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मरजांवा' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मोतीचूर-चकनाचूर' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन पर असर डाल सकती है। ऐसे में देखना होगा कि फ़िल्म कितनी कमाई करती है।
आयुष्मान की लगातार तीसरी फ़िल्म है, जो इस साल शानदार शुरुआत कर चुकी है। इससे पहले 'ड्रीम गर्ल' की कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं, इसी साल आई 'आर्टिकल 15' ने भी शानदार कमाई की थी। विक्की डोनर से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान फिलहाल बॉक्स ऑफ़िस के लिए बड़े स्टार बन गए हैं।