विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badla Box Office: हफ़्ते भर का 'बदला', अमिताभ की इस फिल्म में कमाये इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 15 Mar 2019 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 12:18 AM (IST)

Badla Box Office Collection Day 7 अमिताभ बच्चन की ये फिल्म काफ़ी अच्छी चल रही है और बदला ने उनकी पिछली दो फिल्मों के हफ़्ते भर के कलेक्शन से अधिक की कमाई कर ली है l

Badla Box Office: हफ़्ते भर का 'बदला', अमिताभ की इस फिल्म में कमाये इतने करोड़
Badla Box Office: हफ़्ते भर का 'बदला', अमिताभ की इस फिल्म में कमाये इतने करोड़

मुंबई। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के 7 दिनों में 38 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है l हॉलीवुड की फिल्म कैप्टन मार्वल की अच्छी कमाई के बावजूद इस सस्पेंस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है l 

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म बदला ने अपनी रिलीज़ के 7वें दिन 3 करोड़ 65 लाख रूपये का कलेक्शन किया है l अब फिल्म की कुल कमाई 38 करोड़ रूपये हो गई है जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 44 करोड़ 84 लाख रूपये है l फिल्म को 5 करोड़ 4 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी l अमिताभ बच्चन की ये फिल्म काफ़ी अच्छी चल रही है और बदला ने उनकी पिछली दो फिल्मों के हफ़्ते भर के कलेक्शन से अधिक की कमाई कर ली है l 

साल 2016 में आई पिंक ने एक हफ़्ते में 35 करोड़ 91 लाख रूपये का कलेक्शन किया था 

साल 2018 में आई 102 नॉट आउट ने सात दिन में 27 करोड़ 70 लाख रूपये जोड़े थे 

फिल्म बदला को शाहरुख़ खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है l बदला की ये कहानी एक लड़की की है जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ तीन महीने से रह रही थी लेकिन एक दिन वो गायब हो जाता है l फिर किसी को पता चल जाता है और वो ब्लैकमेल करने लगता है l एक दिन उसका मर्डर हो जाता है और लड़की पर मर्डर का केस चलता है l

अमिताभ बच्चन वकील बन कर उनका केस लड़ते हैं लेकिन जासूसी करते हुए l ये बदला असल में कैसा बदला होगा ये कहानी के अंत में ही पता चलेगा l फिल्म बदला स्पेन की एक फिल्म Contratiempo यानि द इन्विंसिबल गेस्ट की ऑफिशियल हिंदी रीमेक हैl हालांकि बदला को और अच्छा कलेक्शन मिलना चाहिए था लेकिन बदला के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल ने इस फिल्म को प्रभावित किया है l बदला लेने की इस कहानी को शुरू करने में दस साल लग गए। सुजोय घोष ने स्क्रिप्ट लिख रखी थी लेकिन उन्हें बदला नाम नहीं मिल रहा था क्योंकि ये टायटल किसी और निर्माता के पास था l फिल्म की कहानी में तब अमिताभ बच्चन के साथ विद्या बालन थीं और तीसरे रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह ने सहमति दी थी जो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले थे l लेकिन सब बदल गया l करीब 30 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म को 750 से 800 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है l

यह भी पढ़ें: Baahubaliनिर्देशक की RRR इस दिन होगी रिलीज़, ऐसी है कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।