विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीसरे दिन Awarapan 2 के सामने चारों खाने चित्त दिखी Batwara 1947, बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा दिखा मुकाबला

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM (IST)

आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 को पछाड़ते हुए तीन दिनों में शानदार कलेक्शन किया है। इमरान हाशमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) के बीच बॉक्स ऑफिस की टक्कर तीसरे दिन तक एकतरफा हो गई। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की सीक्वल फिल्म, सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा की पीरियड ड्रामा फिल्म से काफी आगे निकल गई है।

दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का बड़ा फायदा मिला, लेकिन 'आवारापन 2' ने उस शुरुआती बढ़त को एक बहुत बड़े ओपनिंग वीकेंड में बदल दिया है।

कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?

'आवारापन 2' ने शुक्रवार को भारत में 22 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में 55% उछाल आया और ये बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये हो गई। वहीं अब तीसरे दिन के परिणाम भी सामने आ गए हैं।

Batwara

सैकनिल्क के मुताबिक आवारापन 2 ने तीसरे दिन 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिससे भारत में इसका तीन दिन का नेट कलेक्शन 82.00 करोड़ रुपये हो गया है। सैकनिल्क के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 98.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बंटवारा 1947 ने भी छापे नोट

वहीं, बात करें सनी देओल की फिलम की तो 'बंटवारा 1947' ने शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत की। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन रविवार को इसकी कमाई घटकर 7.50 करोड़ रह गई।

Emraan (12)

लगातार बढ़ रहा कलेक्शन

इस तरह देखा जाए तो दोनों फिल्मों के बीच का अंतर काफी बड़ा है। 'आवारापन 2' ने शुरुआती तीन दिनों में 'बंटवारा 1947' की कमाई से लगभग तीन गुना ज्यादा कमाई कर ली है। यह अंतर पहले दिन से ही साफ दिख रहा था, जब इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म के मुकाबले लगभग चार गुना ज्यादा कमाई की थी।

आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि हफ्ते भर बाद कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकती है और अपनी दावेदारी पेश कर पाती है।

यह भी पढ़ें- 'ये गैरकानूनी...' Awarapan 2 में इमरान हाशमी ने नहीं दिया एक भी किसिंग सीन, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए इमोशनल, कहा- 'पीछे मुड़कर देखता हूं तो...'