विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Article 370 One Week Collection: एक हफ्ते में भर गयी 'आर्टिकल 370' की झोली, सबको पीछे छोड़ कर डाला इतना बिजनेस

Published: Fri, 01 Mar 2024 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2024 10:52 AM (IST)

Yami Gautam और प्रियामणि स्टारर फिल्म Article 370 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। 23 ...और पढ़ें

आर्टिकल 370 ने हफ्ते भर में की इतनी कमाई / फोटो-Youtube
आर्टिकल 370 ने हफ्ते भर में की इतनी कमाई / फोटो-Youtube

HighLights

  1. आर्टिकल 370 की रिलीज को हुआ एक हफ्ता
  2. गुरुवार को यामी गौतम-प्रियामणि की मूवी का इतना कलेक्शन
  3. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है आर्टिकल 370

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। ये पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म हर दिन करोड़ों में खेल रही है। लगभग 20 करोड़ के बजट में बनी यामी गौतम (Yami Gautam) की आर्टिकल 370 ने इस आंकड़े को तो पहले ही पार कर लिया है और अब बस फिल्म प्रॉफिट कमा रही है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आर्टिकल -370 (Article 370 Box Office) को यामी गौतम के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जा रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं।

गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आर्टिकल 370 का प्रदर्शन

आर्टिकल-370 की जिम्मेदारी दो टैलेंटेड अभिनेत्रियों ने अपने कंधे पर उठाई। यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर इस फिल्म का पहला वीकेंड काफी अच्छा बीता था। हालांकि, सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में जैसे ही गिरावट आई, तो हर किसी को यह लगा कि फिल्म का भट्ठा अब जल्द ही बैठ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office Report: कमाई के इस आंकड़े पर 'आर्टिकल 370' की नजर, जानिए छठे दिन कितना हुआ कलेक्शन?

हालांकि, ऐसा होता नहीं दिखा और आर्टिकल-370 ने पूरे हफ्ते खुद को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर संभाला। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी गौतम और प्रियामणि की इस फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सिंगल डे में लगभग 3 करोड़ की कमाई की है।

आर्टिकल 370 वन वीक कलेक्शन 

  • आर्टिकल 370 इंडियन कलेक्शन- 35.6 करोड़ रुपए
  • आर्टिकल 370 ग्रॉस कलेक्शन- 38.35 करोड़ रुपए 
  • आर्टिकल 370 गुरुवार कलेक्शन- 3 करोड़ रुपए
  • आर्टिकल 370 वर्ल्डवाइड कलेक्शन-  44.5 करोड़ रुपए

एक हफ्ते में आर्टिकल-370 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने की वजह को विस्तार से बताती इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, यही वजह है कि हर दिन फिल्म को थिएटर में देखने लोग पहुंच रही हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर Article-370 ने अब तक ग्रॉस कलेक्शन 38.35 करोड़ तक का किया है, जबकि नेट कलेक्शन की बात करें तो यामी गौतम की फिल्म ने 35.6 करोड़ अब तक बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। वीक डे पर तो आर्टिकल 370 ने जैसे तैसे खुद को संभाला, लेकिन फिल्म एक बार फिर वीकेंड पर पकड़ मजबूत बनाती हुई दिखाई दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Article 370 Box Office: अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई आर्टिकल '370', 5वें दिन खाते में आए महज इतने नोट