विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Worldwide Collection: बुलेट ट्रेन की स्पीड से 'एनिमल' दुनियाभर में मचा रही तहलका, छाप डाले इतने करोड़

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 10 Dec 2023 02:56 PM (IST)

Animal Worldwide Collection संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

दुनियाभर में एनिमल ने कमा डाले इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दुनियाभर में एनिमल ने कमा डाले इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दुनियाभर में छाई रणबीर कपूर की एनिमल
  2. एनिमल ने 9 दिन में कमा डाले इतने करोड़
  3. एनिमल तोड़ेगी सनी देओल का रिकॉर्ड

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Worldwide Collection: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' (Animal) सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में दहाड़ रही है। फिल्म बुलेट की स्पीड से कमाई कर रही है। जिस स्पीड से मूवी बिजनेस कर रही है, शायद शाह रुख खान की 'पठान' - 'जवान' और सनी देओल की 'गदर 2' को पीछे छोड़ दे। 9 दिनों में फिल्में ने दुनियाभर में कितना कमाया। जानें यहां।

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पहले से ही हाइप बना हुआ था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई की थी और पहले दिन वर्ल्डवाइड 116 करोड़ से खाता खोला था।

यह भी पढ़ें- 'आपको ऐसा नहीं करना था...', Ranbir Kapoor के साथ इंटीमेट सीन पर Tripti Dimri के पैरेंट्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

9 दिन में कितना हुआ एनिमल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

'एनिमल' ने पहले दिन ही दुनियाभर में सेंचुरी मार दी थी। एक हफ्ते के अंदर फिल्म सबसे स्पीड में कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई। 9 दिनों में फिल्म के कारोबार ने आसमान छू लिया है। मेकर्स की तरफ जारी आंकड़ों के मुताबिक, 'एनिमल' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 660.89 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

Animal

उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते फिल्म 'गदर 2' को पीछे छोड़ सकती है। अगस्त में रिलीज हुई सनी देओल की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 691.08 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, 'पठान' और 'जवान' को पछाड़ने में अभी 'एनिमल' को थोड़ी और मशक्कत करनी पड़ेगी।

भारत में कैसा है एनिमल का कलेक्शन?

बात करें भारत में 'एनिमल' के बिजनेस की तो रणबीर कपूर की फिल्म ने 63 करोड़ के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 201 करोड़ कमा लिए थे। रविवार तक फिल्म ने टोटल 397 करोड़ा का बिजनेस कर लिया है। शनिवार को फिल्म की कमाई में बंपर उछाल आया है। दूसरे शनिवार को मूवी ने 35 करोड़ रुपये कमाए हैं।

यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: 2023 की वर्ल्डवाइड कमाई वाली मूवीज की लिस्ट में 'एनिमल', नंबर-1 पर ये फिल्म