Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Animal Box Office Collection Day 22: सालार के आते ही कांप उठा 'एनिमल', शुक्रवार को झोली में आए मात्र इतने करोड़

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 07:45 AM (IST)

    संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल को लेकर काफी बातें हुईं और अभी भी फिल्म पर चर्चा बनी हुई है। इस मूवी के कुछ सीन और डायलॉग हैं जो सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच का फिल्म का कलेक्शन भी चर्चा में आ गया है। हाल ही में साउथ स्टार प्रभास की मूवी सालार रिलीज हुई जिसका असर एनिमल के कलेक्शन पर देखने को मिला।

    Hero Image
    Still Image of Ranbir Kapoor from Animal

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection Day 22: रणबीर कपूर के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में से एक 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब करारे नोट छापे हैं। सैम बहादुर के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को टिकट विंडो पर जबरदस्त रिस्पांस मिला। 21 दिनों तक ठीकठाक कलेक्शन करने वाली इस फिल्म पर 'सालार' की कमाई का असर हुआ या नहीं, ये देखने वाली बात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सालार' के आगे डगमगाई 'एनिमल'

    शुक्रवार 22 दिसंबर को पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' रिलीज हुई। इस मूवी को लेकर लोगों में पहले से ही क्रेज बरकरार देखने को मिला। टिकट विंडो पर फिल्म ने पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई की। साउथ से आई इस मूवी के आगे साउथ इंडियन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने क्या कमाल दिखाया, यह आंकड़े देखकर पता लग रहा है।

    तीसरे शुक्रवार की इतनी कमाई

    एनिमल मूवी ने 60 करोड़ के पार से ओपनिंग ली थी। हर दिन जबरदस्त कमाई करने वाली यह मूवी पिछले कुछ दिनों से सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर रही है। शुक्रवार को फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई की है। सामने आए आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म ने 22वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की है। यह एनिमल मूवी का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। फिल्म का गिरता ग्राफ इस बात कि ओर इशारा कर रहा है कि अब लोगों में मूवी का इतना क्रेज नहीं रह गया है। हालांकि, फिल्म का कुल कलेक्शन काबिले तारीफ है। शुक्रवार की कमाई के बाद एनिमल मूवी का बिजनस 532.44 करोड़ हो गया है।

    वहीं, एनिमल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसकी रफ्तार 1000 करोड़ कमाने की तरफ बढ़ चुकी है। फिल्म ने अभी तक 862 करोड़ की कमाई कर डाली है।

    'एनिमल' की अब तक का कलेक्शन

    • 1st Day- 63.8 करोड़
    • 2nd Day- 66.27 करोड़
    • 3rd Day- 63.46 करोड़
    • 4th Day- 40.06 करोड़
    • 5th Day- 34.02 करोड़
    • 6th Day- 27.8 करोड़
    • 7th Day- 24.23 करोड़
    • पहला हफ्ता - 337.58 करोड़
    • 8th Day- 21.56 करोड़
    • 9th Day- 34.74 करोड़
    • 10th Day- 33.53 करोड़
    • 11th Day- 13.12 करोड़
    • 12th Day- 12.72 करोड़
    • 13th Day- 10.25 करोड़
    • 14th Day- 8.3 करोड़
    • दूसरा हफ्ता - 139.36 करोड़
    • 15th Day- 8.3 करोड़
    • 16th Day- 12.8 करोड़
    • 17th Day- 13.5 करोड़
    • 18th Day- 5.75 करोड़
    • 19th Day- 5.5 करोड़
    • 20th Day- 5.15 करोड़
    • 21st Day- 2.45 करोड़

    यह भी पढ़ें: 100 आदमी, 5 महीने, 500 Kg स्टील...ऐसे तैयार हुई थी Animal की तोप जैसी मशीन गन, बाकी डिटेल्स जानकर हिल जाएगा दिमाग