विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: चीन में Andhadhun ने किया कमाल, 100 करोड़ पार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 11:06 AM (IST)

Andhadhun Box Office Collection in China Day 6 - पांच अक्टूबर 2018 को भारत में रिलीज़ हुई फिल्म अंधाधुन ने ...और पढ़ें

Box Office: चीन में Andhadhun ने किया कमाल, 100 करोड़ पार
Box Office: चीन में Andhadhun ने किया कमाल, 100 करोड़ पार

मुंबई। आयुष्मान खुराना की अंधाधुन चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के छठे दिन 100 करोड़ रूपये की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है l ये आयुष्मान के लिए ओवरसीज में शानदार उपलब्धि है l 

 एक पियानो बजाने वाले नेत्रहीन युवक की कहानी और मर्डर के सस्पेंस पर बनी फिल्म अंधाधुन ने चीन में अपनी रिलीज़ के छठे दिन 1.45 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है l श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी और आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर फिल्म अंधाधुन को चीन में पियानो प्लेयर के नाम से रिलीज़ किया गया है l फिल्म ने छह दिनों में 15. 25 मिलियन डॉलर यानि 106 करोड़ 9 लाख रूपये का कलेक्शन हासिल हो गया है l  

फिल्म को चीन में तीन अप्रैल को 5000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया l पांच अक्टूबर 2018 को भारत में रिलीज़ हुई फिल्म अंधाधुन ने पहले दिन 2 करोड़ 70 लाख रूपये का कलेक्शन किया था l फिल्म को लाइफ़ टाइम के रूप में 74 करोड़ 59 लाख रूपये की बंपर कमाई हुई और ये फिल्म सुपरहिट में गिनी जाती है l

अंधाधुन ने पहले दिन चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर 1.06 मिलियन डॉलर यानि 7 करोड़ 33 लाख रूपये और दूसरे दिन 1.77 मिलियन डॉलर यानि 12 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था l श्रीराम राघवन को मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का महारथी कहा जाता है। अपनी एक शॉर्ट फिल्म को उन्होंने पूरी फिल्म के रूप में अंधाधुन के जरिये पेश किया । फिल्म अंधाधुन एक नेत्रहीन पियानो प्लेयर की कहानी है।

राधिका आप्टे, इस नेत्रहीन के लेडी लव के किरदार में है। आयुष्मान, तब्बू के घर पियानो बजाने जाते हैं और इस दौरान एक मर्डर हो जाता है। क्या वो इस हत्या के गवाह हैं? क्या उन्होंने मर्डर देखा है ? फिल्म में इसी तरह की मिस्ट्री रही है, जिसे इंडिया ने देखा, अब चीनियों के दिल में भी उतर गई है । फिल्म को बनाने में करीब 22 करोड़ रूपये की लागत आई थी ।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra Jonas को विदेश में एक फैन ने बुलाया देसी गर्ल और गाया यह खूबसूरत गाना, देखें वीडियो