Move to Jagran APP

Box Office: अक्षय-रजनी की जोड़ी का जलवा, 2.0 की दुनियाभर में इतनी कमाई

2.0 का सभी भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगु) का 17 दिनों का नेट कलेक्शन 397.25 करोड़ पर पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 529.50 करोड़ हो गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 01:47 PM (IST)
Box Office: अक्षय-रजनी की जोड़ी का जलवा, 2.0 की दुनियाभर में इतनी कमाई
Box Office: अक्षय-रजनी की जोड़ी का जलवा, 2.0 की दुनियाभर में इतनी कमाई

मुंबई। अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म '2.0' के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया है। तीसरे हफ़्ते में चल रही फ़िल्म ने 17 दिनों में 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं केरल राज्य में फ़िल्म ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। 

loksabha election banner

14 दिसम्बर को 2.0 का तीसरा हफ़्ता शुरू हो गया। तीसरे शुक्रवार को हिंदी वर्ज़न ने ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को ₹2 करोड़ बटोरे और रविवार को फ़िल्म ने ₹2.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ 18 दिनों का कलेक्शन ₹183.75 करोड़ हो गया है। 2.0 ने रितिक रोशन की 'बैंग बैंग' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने ₹181 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। 2.0 के हिंदी वर्ज़न को ₹200 करोड़ तक पहुंचने के लिए अभी ₹16.25 करोड़ और चाहिए, जो फ़िल्म की गिरी हुई रफ़्तार को देखते हुए मुश्किल लग रहा है। वैसे तो बीते शुक्रवार को कोई हिंदी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है, मगर हॉलीवुड फ़िल्म 'एक्वामैन' अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसका असर 2.0 पर भी पड़ा है। इस हफ़्ते 21 दिसम्बर को शाह रुख़ ख़ान की ज़ीरो आ रही है, जिसके बाद 2.0 को बिज़नेस करने के लिए ज़्यादा स्कोप नहीं रहेगा, क्योंकि अधिकतर स्क्रींस 'ज़ीरो' को दे दी जाएंगी। 

  • ट्रेड सूत्रों के अनुसार, 2.0 का सभी भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगु) का नेट कलेक्शन लगभग ₹400 करोड़ पर पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹565 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फ़िल्म ₹705 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें ₹140 करोड़ ओवरसीज से आये हैं। 
  • ऑल इंडिया कलेक्शन के हिसाब से 2.0 इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी है। इसने रणबीर कपूर की संजू (341 करोड़ ऑल इंडिया) और रणवीर सिंह की पद्मावत (300.26 करोड़ ऑल इंडिया) को पीछे छोड़ दिया है।
  • पाकिस्तान में भी फ़िल्म ने ठीकठाक कमाई की है। दो हफ़्तों में फ़िल्म वहां ₹5.03 करोड़ जमा कर चुकी है। 

शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 साइंस फ़िक्शन फ़िल्म है, जिसमें अक्षय कुमार ने पक्षीराजन नाम के ऐसे पक्षी विशेषज्ञ का रोल निभाया है, जो मोबाइल फोन और टॉवरों से निकलने वाले विकिरण की वजह से पक्षियों पर मंडरा रहे ख़तरे से चिंतित है। एक हादसे में उसमें सुपर पॉवर्स आ जाती हैं और वो मोबाइल फोन के ख़िलाफ़ जंग छेड़ देता है। इस जंग में उसे रोकने के लिए लौटता है सुपर रोबोट चिट्टी। फ़िल्म में रजनीकांत डबल रोल में हैं। कम्प्यूटर जीनियस डॉ. वशीगरन के अलावा उन्होंने चिट्टी का भी किरदार निभाया है। वहीं एमी जैक्सन फ़िल्म में मानवीय रोबोट के रोल में हैं। फ़िल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

दूसरे हफ़्ते में मिले 38 करोड़

7 दिसम्बर को 2.0 की रिलीज़ का दूसरा हफ़्ता शुरू हो गया था। फ़िल्म 2000 स्क्रींस पर चल रही है। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹5.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे शनिवार को 2.0 ने ₹9.15 करोड़ जमा किये। दूसरे रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़बर्दस्त उछाल देखा गया और इसे ₹12 करोड़ मिले। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने ₹27 करोड़ जमा किये। वर्किंग वीक शुरू होने के साथ 2.0 के कलेक्शंस में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज़ की गयी। दूसरे सोमवार को फ़िल्म ने ₹3.75 करोड़ जमा किये। मंगलवार 2.95 करोड़, बुधवार को 2.40 और गुरुवार को सिर्फ़ 190 करोड़ ही जमा किये।

2.0 ने टाइगर श्रॉफ़ की 'बाग़ी2' और सलमान ख़ान की 'रेस3' को पीछे छोड़कर टॉप 5 फ़िल्मों की लिस्ट में तीसरी पॉजिशन ले ली है। हालांकि इससे ऊपर जाना फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न के लिए मुश्किल लगता है।

  • संजू- ₹287 करोड़ (सिर्फ़ हिंदी)
  • पद्मावत- ₹244 करोड़ (सिर्फ़ हिंदी)
  • 2.0- 183.75 करोड़
  • रेस 3- ₹169 करोड़
  • बाग़ी2- ₹165 करोड़

पहले हफ़्ते में 139.75 करोड़

2.0, 29 नवंबर को गुरुवार को रिलीज़ हुई थी। देश में फ़िल्म को लगभग 4000 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया। फ़िल्म ने ₹20.25 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी। नॉन हॉलीडे रिलीज़ को देखते हुए यह आंकड़ा बेहतरीन है। दूसरे दिन यानि शुक्रवार को कलेक्शन गिरा और ₹18 करोड़ ही मिल सके, जबकि तीसरे दिन यानि शनिवार को आंकड़ों में क़रीब 23 फीसदी उछाल आया और 2.0 ने ₹25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को तो कलेक्शंस ने जैसे आसमान छू लिया और 34 करोड़ अपनी झोली में डाले। इस तरह 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में 2.0 का कुल नेट कलेक्शन ₹97.25 करोड़ हो गया। ओपनिंग वीकेंड के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹13.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार को भी ज़्यादा गिरावट नहीं आयी और फ़िल्म ने ₹11.50 करोड़ जमा कर लिये। फ़िल्म ने बुधवार को 9.50 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को 7.75 करोड़ मिले। पहले हफ़्ते (आठ दिन) में फ़िल्म को 139.75 करोड़ मिले।

  • पहले हफ़्ते में रिलीज़ के छठे दिन 2.0 ने एसएस राजामौली की 'बाहुबली- द बिगिनिंग' के कलेक्शंस को पार कर लिया। 2015 में आयी इस तेलुगु फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने ₹117 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। 'बाहुबली2' रिलीज़ होने से पहले तक किसी डब हिंदी फ़िल्म की यह सबसे अधिक कमाई थी। हालांकि 2.0 और बाहुबली सीरीज़ की फ़िल्मों में फ़र्क यह है कि 2.0 डब फ़िल्म नहीं है, बल्कि तमिल के साथ तेलुगु और हिंदी में बनायी गयी है।

अक्षय कुमार की सबसे तेज़ 100 करोड़ी फ़िल्म

2.0 अक्षय कुमार के करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता बन चुकी है और उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। अब तक 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' अक्षय की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली थी, जिसने 134.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 100 करोड़ में पहुंचने वाली 2.0 अक्षय कुमार की दसवीं फ़िल्म है। साथ ही 100 करोड़ की कमाई करने वाली अक्षय की सबसे तेज़ फ़िल्म भी है। अक्षय की फ़िल्मों को 100 करोड़ तक पहुंचने में लगे दिन इस प्रकार हैं-

  • 2.0- 5 दिन- 177.75 करोड़
  • टॉयलेट एक प्रेम कथा- 8 दिन- 134.25 करोड़
  • रुस्तम- 9 दिन- 128 करोड़
  • एयरलिफ़्ट- 10 दिन- 129 करोड़
  • राउडी राठौड़- 11 दिन- 133 करोड़
  • जॉली एलएलबी2-12 दिन- 117 करोड़
  • गोल्ड- 13 दिन- 105 करोड़
  • हाउसफुल3-13 दिन- 109 करोड़
  • हॉलीडे- 15 दिन- 113 करोड़
  • हाउसफुल2- 17 दिन- 116 करोड़

अन्य भाषाओं में 2.0 के कीर्तिमान

2.0 मूल रूप से तमिल सिनेमा की फ़िल्म है, जिसका निर्माण हिंदी और तेलुगु में भी किया गया है। लिहाज़ा सभी भाषाओं को मिलाकर फ़िल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। केरल में फ़िल्म ने 17 दिनों में 21.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और इस राज्य में सबसे बड़ी तमिल फ़िल्म बन गयी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मर्सल के नाम था, जिसने 20 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। 

2.0 ने चेन्नई में सबसे बड़ी फ़िल्म का ख़िताब पा लिया है। 10 दिसम्बर को फ़िल्म ने ₹19.03 करोड़ जमा करके 'बाहुबली2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिसने चेन्नई में 18.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। 14 दिनों में फ़िल्म ने यहां 20.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और 20 करोड़ के नये क्लब की शुरुआत हुई। 18 दिनों में फ़िल्म 22.37 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करके नंबर वन बनी हुई है।

तेलुगु भाषा के वर्ज़न ने दुनियाभर में 100 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने का फ़िल्म ने रिकॉर्ड कायम किया है। बाहुबली2 और 2.0 ही फ़िल्में ऐसी हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुईं और यह रिकॉर्ड बनाया।

2.0 ने अमेरिकी बॉक्स ऑफ़िस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। फ़िल्म 5 मिलियन डॉलर क्लब में एंट्री ले चुकी है। रविवार तक यूएस में फ़िल्म ने 5000420 डॉलर का कारोबार कर लिया था। 2018 में यह कारनामा संजू और पद्मावत ने किया है। वहीं, सिर्फ़ दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की बात करें तो 2.0 यह पड़ाव हासिल करने वाली तीसरी फ़िल्म है। इससे पहले बाहुबली और बाहुबली2 यह मुकाम पा चुकी हैं। बाहुबली2 ने 20.6 मिलियन डॉलर और प्रीक्वल ने 6.99 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.